Bharat Express DD Free Dish

Bihar News: जहानाबाद में तेज प्रताप का सियासी विस्फोट, तेजस्वी पर तीखा हमला

Bihar News: जहानाबाद की सभा में लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा.

Bihar News: जहानाबाद की सभा में लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा. जनता संवाद कार्यक्रम के दौरान जब किसी ने ‘अबकी बार तेजस्वी सरकार’ का नारा लगाया तो तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) भड़क उठे. उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा,

“फालतू बात मत करो, तुम आरएसएस के आदमी हो क्या? पुलिस पकड़कर ले जाएगी.”

उन्होंने साफ कहा कि सरकार जनता की होती है किसी व्यक्ति विशेष की नहीं होती है.

तेजस्वी पर क्या तेजप्रताप ने क्या बोला?

तेज प्रताप (Tej Pratap Yadav) ने इशारों-इशारों में तेजस्वी को घमंडी बताया और कहा कि जो अपनों का नहीं हुआ, वो जनता का क्या होगा. उन्होंने रामायण का उदाहरण देते हुए कहा,

“राम को भी वनवास मिला था. आदमी का कर्म ही सबसे बड़ा होता है. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनने का कोई लालच नहीं है बल्कि वे जनता के बीच रहकर काम करना चाहते हैं.”

प्रशांत किशोर पर भी साधा निशाना

इसी कड़ी में तेज प्रताप ने प्रशांत किशोर पर भी तंज कसा. उन्होंने पीले झंडे को लेकर कहा कि

“एक बहुरूपिया व्यापारी भगवान श्रीकृष्ण के रंग का झंडा लेकर घूम रहा है.”

वोट अधिकार यात्रा पर कटाक्ष

साथ ही (Tej Pratap Yadav) राहुल गांधी और तेजस्वी की वोट अधिकार यात्रा पर भी कटाक्ष किया और कहा,

“वो लोग अब यात्रा शुरू किए हैं जबकि मेरी यात्रा पहले से चल रही है.”

इसे भी पढ़ें-भारतीय डाक विभाग ने अमेरिका के लिए सभी डाक सेवाएं निलंबित की, अमेरिका ने भी बदला था नियम

तेज प्रताप की अपील

तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने यह भी कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो युवाओं को रोजगार देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने जनता से अपील की कि नौटंकी करने वालों के झांसे में न आएं और अपने काम-धंधे पर ध्यान दें. सभा में उमड़ी भीड़ देखकर तेज प्रताप गदगद नजर आए और कहा कि यही जनता ही असली ताकत है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read