Bihar News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की मुश्किलें इन दिनों बढ़ती नजर आ रही है. वजह है उनका सोशल मीडिया पोस्ट. उन्होंने अपने पोस्ट में पीएम मोदी (PM Modi) की गया रैली को ‘जुमलों की दुकान’ बताया था. इस पोस्ट को लेकर महज 24 घंटे के भीतर यूपी और महाराष्ट्र में उनके खिलाफ केस दर्ज हो गया है.
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में शिकायत
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बीजेपी विधायक मिलिंद रामजी नरोटे की शिकायत पर तेजस्वी यादव के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. आरोप है कि उन्होंने पीएम मोदी (PM Modi) के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक पोस्ट शेयर किया है. गढ़चिरौली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
युपी के शाहजहांपुर में शिकायत
वहीं यूपी के शाहजहांपुर में भी बीजेपी महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने सदर बाजार थाने में शिकायत की है. उनका कहना है कि तेजस्वी (Tejashwi Yadav) की टिप्पणी से देश की जनता आहत हुई है और ऐसे में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
क्या है पूरा मामला?
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक कार्टून शेयर किया था जिसमें पीएम मोदी को एक दुकानदार के रूप में दिखाया गया था और दुकान का नाम ‘बयानबाजी की मशहूर दुकान था. साथ ही उन्होंने लिखा था कि गया में झूठ और बयानबाजी की दुकान सजेगी लेकिन बिहार की जनता दशरथ मांझी की तरह इन झूठ के पहाड़ों को ढहा देगी.
आज गया में लगेगी झूठ और जुमलों की दुकान!
प्रधानमंत्री जी, गया में बिना हड्डी की जुबान से आज झूठ और जुमलों का हिमालय खड़ा करेंगे लेकिन बिहार के न्यायप्रिय जनता दशरथ मांझी की तरह उनके झूठ और जुमलों के इन विशाल पहाड़ों को तोड़ देगी।
11 साल अपनी और 20 वर्षों की एनडीए सरकार के 20… pic.twitter.com/X1KRhb80pY
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 22, 2025
पीएम मोदी का RJD पर तंज
इस पूरे मामले ने चुनावी माहौल को गर्म कर दिया है. पीएम मोदी ने भी गया की जनसभा में आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि लालटेन राज में बिहार की हालत बेहद खराब थी और माओवादियों के डर से लोग शाम के बाद घर से निकल नहीं पाते थे. उन्होंने आरजेडी सरकार पर जनता के पैसों को अपनी तिजोरी भरने का भी आरोप लगाया था.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

