कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की अस्पताल में गोली मारकर हत्या.
बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में भर्ती चंदन मिश्रा (Chandan Mishra) की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के मामले में सजा काट रहे चंदन मिश्रा की तबीयत खराब होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था. इसकी जानकारी मिलते ही विरोधी गुट ने उस पर गोली चला दी. पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने इस घटना की पुष्टि की है.
कई हत्याओं का आरोपी था Chandan Mishra
पटना एसएसपी ने बताया कि बक्सर का कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा कई हत्याओं के मामले में आरोपी था और एक केस में उसे सजा भी मिल चुकी थी. वह बहुत खतरनाक अपराधी था, इसी वजह से कुछ दिन पहले उसे बक्सर से भागलपुर जेल भेजा गया था. इस दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.
Chandan Mishra पर गोली चलाने वाले की तस्वीर मिली
उन्होंने बताया कि चंदन मिश्रा पर शायद विरोधियों ने गोली चलाई है. चंदन को कुछ गोलियां लगी हैं. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. शूटर की तस्वीरें मिल गई हैं और अब उसकी पहचान की जा रही है. बक्सर पुलिस की मदद से शूटर को जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा.
बदमाशों ने मारी कई गोलियां
एसएसपी से जब पूछा गया कि चंदन मिश्रा (Chandan Mishra) को कितनी गोलियां लगी हैं, तो उन्होंने कहा कि यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन इतना तय है कि उन्हें कई गोलियां मारी गई हैं. उन्होंने बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है, जिससे पता चल रहा है कि दो लोग बाइक से आए थे और उन्होंने चंदन मिश्रा पर गोलियां चलाईं.
एसएसपी ने आगे बताया कि अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार से पूछताछ की जा रही है कि उसने बिना जांच किए अपराधियों को अस्पताल में कैसे घुसने दिया. इस घटना से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं.
पारस अस्पताल गोलीबारी की घटना पर राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “बिहार में गुंडाराज कायम हो गया है. अपराधियों को पुलिस का भय नहीं रहा. पटना में जहां सरकार बैठी है, जहां पुलिस मुख्यालय है वहां अस्पताल में घुस पर गोली मारी जा रही है. अपराधी राज कायम हो गया है.”
#WATCH पटना(बिहार): पारस अस्पताल गोलीबारी की घटना पर राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "बिहार में गुंडाराज कायम हो गया है। अपराधियों को पुलिस का भय नहीं रहा। पटना में जहां सरकार बैठी है, जहां पुलिस मुख्यालय है वहां अस्पताल में घुस पर गोली मारी जा रही है। अपराधी राज कायम हो गया… pic.twitter.com/65SGJv4yrV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 17, 2025
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

