देश

Bihar: रामनवमी पर जुलूस के दौरान कई जिलों में भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने लूटी दुकानें और घरों में लगाई आग, नालंदा और सासाराम में धारा 144 लागू

Bihar Violence: रामनवमी पर जुलूस के दौरान बिहार के कई जिलों में शुक्रवार को हिंसा भड़क उठी. तनावपूर्ण माहौल के बीच भारी संख्या में पुलिस बल की तैनात किया गया. नालंदा (Nalanda), रोहतास (Rohtas), और सासाराम (Sasaram) में सबसे ज्यादा बवाल हुआ. पुलिसकर्मी, महिला समेत दर्जनों लोग घायल हो गए. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशान ने धारा-144 लगा दी है. वहीं रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में रामनवमी पर्व के बाद दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार को धारा 144 लागू कर दी. इस बीच दोनों पक्षों की ओर से जमकर बवाल काटा गया. कई घरों में आग लगा दी गई. इस बवाल में दो पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर है.

पुलिस के मुताबिक, रामनवमी पर्व की शोभा यात्रा शांति पूर्ण निकल जाने के बाद शुक्रवार को अचानक दो पक्षों में पथराव और हिंसक झड़प हो गई. इसकी सूचना जैसे ही वरिष्ठ अधिकारियों को हुई जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए.

नालांदा में सात लोगों को लगी गोली

नालांदा में शोभायात्रा के दौरान जमकर बवाल काटा गया.  यहां बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद द्वारा शोभायात्रा आयोजित की गई थी. जिसके बाद इस पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया. इसके बाद कई राउंड फायरिंग हुई. इसमें सात लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह भी पढ़ें-  Navjot Singh Sidhu: नवजोत सिंह सिद्धू की आज होगी रिहाई, जेल से बाहर आने के बाद करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें किस मामले में गए थे जेल

घटना के बाद इलाकों में पसरा सन्नाटा

इस घटना में दो पुलिसकर्मियों सहित आधा दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है. घटना के बाद इलाकों में सन्नाटा पसरा हुआ है और तनाव बना हुआ है. राज्य पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, सासाराम नगर थानान्तर्गत स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है. कतिपय विवाद के कारण दोपहर में रोड़ेबाजी की घटना हुई थी. घटनास्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं. पुलिस एवं प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा है. स्थिति नियंत्रण में है। स्थानीय प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

4 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

4 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

6 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

6 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

7 hours ago