राहुल गांधी. (फाइल फोटो)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संविधान सुरक्षा सम्मेलन में अपने भाषण के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने संविधान, लोकतंत्र, और देश के संस्थानों पर हो रहे कथित हमलों को लेकर बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए. राहुल गांधी का यह भाषण आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.
राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस देश के संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं. राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार संवैधानिक संस्थाओं को नियंत्रित कर रही है “संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, यह भारत के हर नागरिक की आत्मा है, और इसे बचाना हमारी जिम्मेदारी है. राहुल गांधी ने बीजेपी पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार लोकतंत्र की जड़ों को खोखला कर रही है. राहुल गांधी ने बीजेपी पर समाज में नफरत और विभाजन का आरोप लगाया. इसी के साथ राहुल गांधी ने जातीय जनगणना का भी मुद्दा उठाया.
राहुल गांधी का यह भाषण बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ कांग्रेस की आक्रामक रणनीति को दर्शाता है. पटना से राहुल गांधी ने विपक्षी एकजुटता का आह्वान करते हुए यह संकेत दिया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र के मुद्दे को अपने मुख्य एजेंडे के रूप में पेश करेगी. राहुल गांधी की यह हुंकार विपक्ष के लिए एकजुट होने का आह्वान है और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ उनके संघर्ष का नया अध्याय भी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
