Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ओसामा जी के बाद अब ‘जिन्ना साहेब’ ने मचाई सियासी हलचल, बयान देकर घिरे दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. नेता एकदूसरे पर वार-पलटवार कर रहे हैं. इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और काग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के एक बयान ने सियासी हलचल पैदा कर दी है.

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. नेता एकदूसरे पर वार-पलटवार कर रहे हैं. इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और काग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के एक बयान ने सियासी हलचल पैदा कर दी है. जिसको लेकर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने छतरपुर में मीडिया को संबोधित करते हुए जिन्ना को जिन्ना साहब बोल दिया, जिसके बाद बीजेपी ने इस बयान को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया है. बीजेपी के नेताओं ने ट्विटर पर कांग्रेस को लगातार घेर रहे हैं.

“जिन्ना को जिन्ना साहब इसलिए कह रहा हूं क्योंकि वो राष्ट्रपति रहे हैं”

दरअसल, दिग्विजय सिंह आजकल वोटर्स को साधने के लिए प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं. इसी कड़ी में दिग्विजय सिंह छतरपुर के बिजावर पहुंचे थे. जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए एक एक सवाल के जवाब में कहा कि इंडियन मुस्लिम लीग अलग है और जिन्ना साहब की मुस्लिम लीग अलग है. उन्होंने ये भी कहा कि जिन्ना को जिन्ना साहब इसलिए कह रहा हूं क्योंकि वो राष्ट्रपति रहे हैं. जिनका सम्मान लालकृष्ण आडवानी ने किया था. इसके अलावा स्वर्गीय जसवंत सिंह ने जिन्ना को एक सेक्युलर नेता बताया था. अब बीजेपी ने दिग्विजय सिंह के इस बयान को लेकर हमलावर हो गई है.

यह भी पढ़ें- बालासोर ट्रेन हादसा : ओडिशा सीएम नवीन पटनायक ने घोषित किया एक दिन का राजकीय शोक, नहीं होगा कोई उत्सव

मुस्लिम लीग की स्लीपर सेल है कांग्रेस- बीजेपी

मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता गोविंद मालू ने दिग्विजय सिंह को घेरते हुए ट्विटर पर लिखा कि “ओसामा जी के बाद, जाकिर शांति दूत और अब जिन्ना साहेब. वाह ! धिक्कार राजा ! वायनाड की मुस्लि लीग हो या जिन्ना की, कांग्रेस उसकी स्लीपर सेल ही तो है. अल्लामा इकबाल की आरती उतारने, टीपू को महान सुल्तान, जिन्ना को आदर देने वाले, भारत, तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगाने वाले आखिर कौन हैं ! कांग्रेसी. वहीं कांग्रेस ने बीजेपी के इस बयान पर अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital