Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP Politics:”भाजपा ने धर्म को बना दिया है व्यापार,” काशी विश्वनाथ में मंगला आरती के बढ़े रेट पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

Kashi Vishwanath: अधिमास के कारण श्रावण मास में इस बार 8 सोमवार पड़ रहे हैं और शिवालयों में तैयारी के बीच बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ की ओर से भगवान के दर्शन के लिए नए रेट जारी किए गए हैं.

akhilesh yadav

अखिलेश यादव

UP Politics: काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती और श्रृंगार व रुद्राभिषेक के बढ़े दाम की रेट लिस्ट सामने आने के बाद योगी सरकार पर विपक्ष हमलावर हो गया है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने धर्म को व्यापार बना लिया है. उन्होंने प्रदेश सरकार से अपील की है कि भक्तों और जनता से दर्शन का हक न छीना जाए.

बता दें कि सावन का महीना भगवान शंकर को अतिप्रिय है. इसी वजह से लोग भले ही शिव मंदिरों में साल के अन्य महीनों में न जाएं पर सावन के महीने में दर्शन करने अवश्य जाते हैं. इसी के साथ मंदिरों में मंगला आरती और श्रृंगार व रुद्राभिषेक भी बढ़ जाता है. जो लोग मंदिर नहीं जा पाते वह घरों में ही रुद्राभिषेक आचार्यों की मदद से करा लेते हैं. चूंकि इस बार अधिमास की वजह से दो सावन लग रहे हैं और इस बार 8 सावन के सोमवार पड़ेंगे तो इसलिए इस बार के सावन भक्तों के लिए और भी खास बन पड़े हैं. मंदिर प्रशासन ने सावन की मंगला आरती और श्रृंगार सहित रुद्राभिषेक के लिए नया रेट लिस्ट जारी किया है. इसके मुताबिक मंगला आरती के लिए 2000 रुपए सावन के सोमवार को देने होंगे तो वहीं श्रृंगार के लिए 20 हजार तक का रेट रखा गया है.

ये भी पढ़ें-  Varanasi: सावन में महंगे हो जाएंगे काशी विश्वनाथ के दर्शन, मंगला आरती के लिए 2000 तो श्रावण श्रृंगार के लिए लगेंगे 20 हजार, देखें पूरी रेट लिस्ट

अखिलेश ने साधा बीजेपी पर निशाना

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए बढ़े चार्ज को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है, “भाजपा सरकार से आग्रह है कि ‘बाबा विश्वनाथ जी’ के दर्शन पर शुल्क लगाकर ग़रीबों, सच्चे भक्तों व आम जनता से ‘दर्शन का अधिकार’ न छीने.” भाजपा पर धर्म को व्यापार बनाने का आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा है कि, “भाजपा ने धर्म को व्यापार बना लिया है. निंदनीय!”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital