Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा”, अवैध अप्रवासियों को लेकर बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने कही ये बात

गृह मंत्रालय के चौंकाने वाले खुलासे के अनुसार, भारत में अवैध अप्रवासियों की संख्या आज लगभग 2 करोड़ है, जिनमें से अधिकांश बांग्लादेश से आए हैं.

BJP MLA Rajeshwar Singh

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से अवैध तरीके से भारत में रह रहे अप्रवासियों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया गया है. जिसको लेकर लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा से बीजेपी विधायक ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि “गृह मंत्रालय के चौंकाने वाले खुलासे के अनुसार, भारत में अवैध अप्रवासियों की संख्या आज लगभग 2 करोड़ है, जिनमें से अधिकांश बांग्लादेश से आए हैं.”

अवैध अप्रवासियों की संख्या 8-10 करोड़ के बीच हो सकती है

उन्होंने कहा कि इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि 2004 में एनएस जामवाला द्वारा प्रकाशित एक पेपर में बताया गया कि देश में पकड़े गए प्रवासियों में 4 अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुए हैं. जिसका मतलब है कि भारत में प्रवेश करने वाले अवैध अप्रवासियों की संख्या 8-10 करोड़ के बीच कुछ भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें- Narendra Modi Russia Visit: PM मोदी रूस-ऑस्ट्रिया के दौरे पर रवाना, 2001 में पहली बार पुतिन से मुलाकात के बाद ऐसे हुई उनसे पक्की दोस्ती

देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा

इस हिसाब से अगर देखा जाए तो भारत में अवैध प्रवासियों की संख्या फ्रांस, इटली और स्पेन जैसे देशों की जनसंख्या से ज्यादा है. अवैध अप्रवासन को एक आधुनिक महामारी के रूप में देखा जाना चाहिए जो देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए लिहाज से बड़ा खतरा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital