Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘अग्निवीर’ बनीं सांसद रवि किशन की बेटी इशिता, जल्द ज्वाइन करेंगी भारतीय सेना

रविकिशन की बेटी जल्द ही इंडियन आर्मी ज्वॉइन करेगी. इशिता ने अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना का हिस्सा बनकर देश की सेवा करेंगी.

बीजेपी सांसद रविकिशन की बेटी इशिता बनीं अग्निवीर

बीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन की बेटी ने मिसाल पेश की है. जिस दौर में फिल्म अभिनेताओं के बच्चे विदेशों में पढ़कर या फिर एक्टिंग सीखकर फिल्मी दुनिया में अपनी जगह बनाना चाहते हैं ऐसे में रवि किशन की बेटी इशिता ने सेना में भर्ती होने का फैसला लिया है. रविकिशन की बेटी जल्द ही इंडियन आर्मी ज्वॉइन करेगी. इशिता ने अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना का हिस्सा बनकर देश की सेवा करेंगी.

सेना में भर्ती होंगी रविकिशन की बेटी इशिता शुक्ला

अपनी बेटी इशिता के इस फैसले से एक्टर रविकिशन भी काफी खुश हैं. रविकिशन और उनकी बेटी की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. इशिता ने न सिर्फ अपना सपना पूरा किया है, बल्कि अपने पिता का सिर भी गर्व से ऊंचा कर दिया है. इशिता एनसीसी कैडट हैं और इस साल गणतंत्र दिवस पर परेड में भी शामिल हुई थीं. सेना में शामिल होने की खबरें जमकर लोग शेयर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- UCC पर मचा सियासी घमासान, बीजेपी बोली- संविधान की जगह कुरान पढ़ते हैं ओवैसी, इसलिए समझ नहीं आता

रविकिशन ने एक साल पहले शेयर की थी पोस्ट

एक्टर रविकिशन और बेटी इशिता की फोटो को शेयर करते हुए सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वीरेंद्र शुक्ला ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. उन्होंने तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है कि भोजपुरी अभिनेता रविकिशन की 21 साल की बेटी इशिता शुक्ला अग्निपथ योजना के तहत रक्षा बल में शामिल होंगी. कुछ दिन पहले उनके सेना में शामिल होने की खबरें आ रही थीं. अब आप को बता दें कि फिल्म अभिनेता रविकिशन ने भी इस बात का जिक्र एक साल पहले ही किया था कि उनकी बेटी इशिता सेना में जाना चाहती है. उसने कहा कि “पापा मैं अग्निपथ योजना के जरिए सेना में जाना चाहती हूं. मैंने कहा- जरूर जाओ.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital