Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘चिलचिलाती धूप में अद्भुत उत्साह’…, BJP सांसद मनोज तिवारी ने पुरी में शुरू हुई जगन्नाथ रथ यात्रा में लिया भाग

सांसद मनोज तिवारी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “जय जगन्नाथ.. आज भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में भाग लिया.. चिलचिलाती धूप में अद्भुत उत्साह.. दिल्ली की सड़कों पर.. उड़िया भाई बहनों के साथ..”

उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद और भाजपा नेता मनोज तिवारी ने ओडिसा के पुरी में शुरू हुई जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन यात्रा में भाग लिया. यह जानकारी सांसद मनोज तिवारी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर कर दी.

उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “जय जगन्नाथ.. आज भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में भाग लिया.. चिलचिलाती धूप में अद्भुत उत्साह.. दिल्ली की सड़कों पर.. उड़िया भाई बहनों के साथ..”

पहले दिन 200 मीटर तक खींचा गया रथ

पुरी में शुक्रवार को शाम 4 बजे भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हुई. सबसे पहले भगवान बलभद्र का रथ खींचा गया. इसके बाद सुभद्रा और जगन्नाथ के रथ खींचे गए.

पहले दिन बलभद्र के रथ को 200 मीटर तक खींचा गया, कुछ दूर तक सुभद्रा-भगवान जगन्नाथ के रथों को भी खींचा गया. यहां रथ यात्रा के दौरान एक एंबुलेंस फंस गई. इसे निकालने के लिए मानव श्रृंखला बनाई गई. रथ यात्रा के दौरान 600 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए. इन्हें पुरी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

रथ यात्रा अब अगले दिन शुरू होगी, क्योंकि सूर्यास्त के बाद रथ नहीं खींचे जाते. यह रथ यात्रा कल यानी शनिवार को 3 किलोमीटर दूर गुंडिचा मंदिर पहुंचेगी. इसके बाद भगवान जगन्नाथ 9 दिनों तक गुंडिचा मंदिर में अपनी मौसी के यहां रहेंगे. सुभद्रा और बलभद्र भी उनके साथ रहेंगे. 5 जुलाई को भगवान मुख्य मंदिर में वापस लौटेंगे.

उधर, अहमदाबाद में तीनों रथ रात 9 बजे जमालपुर मंदिर पहुंचे. यहां गृह मंत्री अमित शाह ने सुबह 4 बजे मंगल आरती की. इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रथ यात्रा की शुरुआत की.


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह का करेंगे उद्घाटन


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital