BJP के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे.
Bihar News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे की गाड़ी बिहार में दुघर्टनाग्रस्त हो गई. इस दुघर्टना में सांसद और उनके बॉडीगार्ड के साथ-साथ गाड़ी का ड्राइवर भी घायल हो गया. हादसा तब हुआ जब सांसद सतीश दुबे बीती रात बगहा से पटना लौट रहे थे. उनकी गाड़ी गांधी सेतु के गायघाट के पास एक कंटेनर से टकरा गई.
पुलिस के मुताबिक, घायलों को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि दुघर्टना में सांसद के ड्राइवर और बॉडीगार्ड को गंभीर चोट लगी, दोनों के सिर में सीरियस इंजरी है. वहीं, सांसद सतीश चंद्र दुबे को भी चोट आई है और उनका इलाज चल रहा है. पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि, उन्हें रात के समय दुघर्टना की की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पता चला कि राज्यसभा सांसद चंद्र दुबे के ड्राइवर और बॉडीगार्ड को शरीर में कई जगह पर चोट आई है.
यह भी पढ़ें: नाबालिगों को जबरन देह व्यापार में धकेलने और दुष्कर्म करने का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
भाजपा के एक कार्यकर्ता ने बताया कि राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे कल यानी रविवार को बगहा में थे और वहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया था. इसके बाद वह बीती रात पटना वापस आ रहे थे, इसी दौरान उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हुई. हादसे में उनके ड्राइवर और बॉडीगार्ड बुरी तरह घायल हो गए. दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी. अस्पताल से सांसद की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें उनकी आंखें बंद हैं.
— भारत एक्सप्रेस
Tiger Shroff Firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना के…
बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि 18 अक्टूबर को बलूचिस्तान के ग्वादर…
AI Love Scam: एक वर्चुअल एआई हसीना का झूठा वादा और प्यार में अंधा हुआ…
नवरात्र के नौवें दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं की ओर से…
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी होने…
आनंद नीलकंठन की किताब विविध रामायण, विविध पाठ बताती है कि रामायण सिर्फ एक कहानी…