रात में नाइट बल्ब जलाकर सोते हैं? एमआरआई रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा
By Shubhra Rai
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की बैठक
India Alliance Partners Meeting: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच आज बैठक हुई. दोनों नेताओं ने दिल्ली में कांग्रेस लीडर अभिषेक मनु सिंघवी के आवास पर मुलाकात की. उनकी बैठक का एक वीडियो सामने आया है, हालांकि उनकी बातचीत के बारे में अभी ब्यौरा नहीं मिला है.
न्यूज एजेंसी ANI ने आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस पार्टी के नेताओं की मुलाकात की वीडियो साझा की है, जिसमें दोनों पार्टियों के नेता मुस्कराते हुए नजर आ रहे हैं. इससे पहले भी उनके बीच मुलाकातें होती रही हैं. जनवरी महीने में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर CM अरविंद केजरीवाल की बैठक हुई थी. उस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आप नेता राघव चड्ढा भी मौजूद थे. तब कहा गया कि यह बैठक संभवतः दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों में सीट शेयरिंग को फाइनल टच देने के लिए हुई थी. इसके अलावा कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक के आवास पर भी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं की बैठक हुई थी. उस बैठक के बाद नेताओं का कहना था कि सबकुछ सही तरीके से चल रहा है.
आज रविवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से भी मुलाकात हुई. बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग और कांग्रेस के नाराज विधायकों को लेकर चर्चा हुई. इससे पहले शीट शेयरिंग के मुद्दे को लेकर मुकुल वासनिक के आवास पर भी बैठक हुई. उस बैठक में कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर मौजूद रहे. वहीं, सत्तारूढ़ पार्टी झामुमो की ओर से विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य और विनोद पांडे मौजूद रहे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात के बाद सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार के सामने कोई संकट नहीं है.
यह भी पढ़िए— स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद एक और कद्दावर नेता से अखिलेश को झटका, सलीम इकबाल शेरवानी ने दिया इस्तीफा
Delhi Pollution Action Plan: दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और सर्दियों की चुनौतियों से…
Air Pollution: साल 2000 से 2020 के बीच प्रति व्यक्ति जीडीपी करीब 3 गुना बढ़ी,…
Supreme Court on Traffic Challan: सुप्रीम कोर्ट ने कहा अगर लोग ट्रैफिक चालान नहीं भर…
Chirag Paswan satisfied with ECI: बीते रोज SIR पर चुनाव आयोग से सवाल पूछने वाले…
1920 के दशक में पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में महात्मा गांधी की छवि…
UP Rajya Sabha Election: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव…