Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ADR Report: BJP को 1 साल में ₹4340.47 करोड़ चंदा मिला, ये AAP से 200 गुना ज्यादा, जानें कांग्रेस ने कितना जुटाया?

ADR Report on Political Funding: ADR की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में भाजपा को ₹4340.47 करोड़, कांग्रेस को ₹1225.12 करोड़, और AAP को ₹22.68 करोड़ का चंदा मिला.

ADR Report on Political Funding

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने सियासी दलों को मिले चंदे पर रिपोर्ट जारी की.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

ADR Donation Report 2025: एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने आज एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें भारतीय राजनीतिक दलों को मिले चंदे का विवरण दिया गया है. इस रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सबसे ज्यादा ₹4340.47 करोड़ का चंदा मिला, जो अन्य सभी दलों से ज्‍यादा है.

ADR की रिपोर्ट के अनुसार, चंदा जुटाने के मामले में भाजपा के बाद कांग्रेस दूसरे नंबर पर है, जिसे ₹1225.12 करोड़ का चंदा मिला. आम आदमी पार्टी (AAP) को भाजपा से 200 गुना कम, यानी ₹22.68 करोड़ का चंदा मिला.

चंदे का बड़ा हिस्सा चुनावी बॉन्ड से आया

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ज्यादातर चंदा चुनावी बॉन्ड के जरिए आया है. भाजपा ने चुनावी बॉन्ड से ₹1685.63 करोड़ प्राप्त किए, जबकि कांग्रेस को ₹828.36 करोड़ और AAP को ₹10.15 करोड़ चुनावी बॉन्ड से मिले. कुल मिलाकर, भाजपा को प्राप्त चंदे का 74.57% हिस्सा अकेले चुनावी बॉन्ड से आया, जबकि कांग्रेस और AAP को इससे बाकी 25% हिस्सा मिला.

BJP aap congress

भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस का खर्च

BJP ने अपनी प्राप्त राशि का 50.96% यानी ₹2211.69 करोड़ खर्च किया. वहीं कांग्रेस ने अपने चंदे का 83.69% यानी ₹1025.25 करोड़ खर्च किया. AAP ने ₹34.09 करोड़ खर्च किए, जो चंदे से अधिक था, क्योंकि पार्टी को ₹22.68 करोड़ का चंदा मिला.

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि कांग्रेस ने चुनावी प्रचार पर ₹619.67 करोड़ खर्च किए, जबकि पार्टी ने अन्य प्रशासनिक खर्चों पर ₹340.70 करोड़ खर्च किए. इसके अलावा, कांग्रेस ने अपनी प्रचार गतिविधियों के लिए ₹207.94 करोड़ इलेक्ट्रॉनिक विज्ञापन और ₹43.73 करोड़ प्रिंट विज्ञापन पर खर्च किए.

‘भारत जोड़ो यात्रा-2 पर ₹50 करोड़ खर्च हुए’

कांग्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी ने अपनी दूसरी भारत जोड़ो यात्रा पर ₹49.63 करोड़ खर्च किए. पहली भारत जोड़ो यात्रा पर ₹71.84 करोड़ खर्च हुए थे. इस यात्रा के दौरान कांग्रेस ने प्रचार और आयोजन पर व्यापक खर्च किया, जिसमें प्लेन और हेलिकॉप्टर पर ₹62.65 करोड़ खर्च हुए.

Supreme Court Electoral Bond

चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश

चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय पिछले साल मई में आया था, जिसमें इसे असंवैधानिक बताया गया था. हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, इन चुनावी बॉन्ड से दलों को बड़े पैमाने पर चंदा मिला. ADR के अनुसार, भाजपा, कांग्रेस और AAP ने चुनावी बॉन्ड से कुल ₹2524.1361 करोड़ प्राप्त किए, जो कुल चंदे का 43.36% है.

छोटे दलों का चुनावी चंदा और खर्च

CPI (M) को ₹167.63 करोड़ का चंदा मिला, जिसमें से उसने ₹127.28 करोड़ खर्च किए. बहुजन समाज पार्टी (BSP) को ₹64.78 करोड़ मिला और उसने ₹43.18 करोड़ खर्च किए. वहीं, नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP) को ₹0.22 करोड़ का चंदा मिला और ₹1.13 करोड़ खर्च किए.

चंदा खर्च से जुड़े चार महत्वपूर्ण तथ्य

  • कांग्रेस ने सबसे ज्यादा खर्च चुनावों पर किया.
  • CPI (M) ने प्रशासनिक खर्चों पर ₹56.29 करोड़ खर्च किए.
  • कांग्रेस और CPI (M) ने कूपन बिक्री से ₹69.88 करोड़ प्राप्त किया.
  • भाजपा, कांग्रेस और CPI (M) की ऑडिट रिपोर्ट में देरी हुई.

यह भी पढ़िए: कब होगी नए मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति, इस पर PM मोदी की अध्यक्षता में अहम बैठक; जानें कांग्रेस ने क्या कहा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital