Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Haryana Assembly Election : BJP ने जारी की 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इस सीट से सीएम सैनी लड़ेंगे चुनाव

हरियाणा उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट में भाजपा ने कई पूर्व सांसदों के साथ ही जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) छोड़कर पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को भी मैदान में उतारा है.

BJP

सांकेतिक तस्वीर.

Haryana Assembly Election : भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर 67 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने इस बार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को करनाल की बजाय लाडवा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है.

हरियाणा उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट में भाजपा ने कई पूर्व सांसदों के साथ ही जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) छोड़कर पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को भी मैदान में उतारा है. पार्टी ने टिकट बंटवारे में अपने कई दिग्गज नेताओं का भी ख्याल रखा है.

इन्हें मिला टिकट

भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट में मुख्यमंत्री सैनी के बाद दूसरे नंबर पर शक्ति रानी शर्मा हैं, जिन्हें कालका विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. शक्ति रानी शर्मा अंबाला की मेयर हैं और निर्दलीय राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा की मां हैं, जिन्होंने हाल ही में भाजपा का दामन थामा था. दोनों ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने से कुछ घंटे पहले ही भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी.

भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को रतिया विधानसभा सीट से, पूर्व सांसद अरविंद शर्मा को गोहाना, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को नारनौंद, ओम प्रकाश धनखड़ को बादली, कुमारी आरती सिंह राव को अटेली, राव नरबीर सिंह को बादशाहपुर, कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को आदमपुर, हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व जेल अधिकारी सुनील सांगवान को दादरी एवं संजय कबलाना को बेरी, श्रुति चौधरी को तोशाम और देवेंद्र सिंह बबली को टोहाना से उम्मीदवार घोषित किया है.

भाजपा ने अंबाला कैंट से पार्टी के दिग्गज नेता अनिल विज, अंबाला शहर से असीम गोयल, जगाधरी से कंवरपाल गुर्जर, इसराना से कृष्ण लाल पंवार, जींद से कृष्ण लाल मिड्ढा, उचाना कला से देवेंद्र अत्री, टोहाना से देवेंद्र सिंह बबली, हांसी से विनोद भयाना, लोहारू से जेपी दलाल, मेहम से दीपक हुड्डा, कलानौर से रेनू डाबला, झज्जर से कप्तान बिरधाना, गुड़गांव से मुकेश शर्मा, सोहना से तेजपाल तंवर, पलवल से गौरव गौतम और तिगांव से राजेश नागर सहित अपनी पहली लिस्ट में कुल 67 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital