बीजेपी ने पाक आर्मी चीफ के साथ शेयर की राहुल गांधी की आधी फोटो.
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सवाल पूछा था कि पाकिस्तान ने कितने विमान गिराए? इसपर जवाब न मिलने पर उन्होंने कहा था कि विदेश मंत्री चुप क्यों हैं? अब इस मामले को लेकर बीजेपी राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है. बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी नए युग के मीर जाफर हैं.
Rahul Gandhi is the new age Mir Jafar. pic.twitter.com/Egb83XjxYL
— Amit Malviya (@amitmalviya) May 20, 2025
आसिम मुनीर के साथ Rahul Gandhi की आधी फोटो
भाजपा नेता लगातार राहुल गांधी को ऑपरेशन सिंदूर पर की गई बयानबाजी को लेकर घेर रहे हैं. अमित मालवीय ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर की आधी फोटो के साथ राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की आधी तस्वीर लगाई है.
It is not surprising that Rahul Gandhi is speaking the language of Pakistan and its benefactors. He hasn’t congratulated the Prime Minister on the flawless #OperationSindoor, which unmistakably showcases India’s dominance. Instead, he repeatedly asks how many jets we lost—a… pic.twitter.com/BT47CNpddj
— Amit Malviya (@amitmalviya) May 20, 2025
“पाकिस्तान की भाषा बोल रहे राहुल गांधी”
अमित मालवीय ने इस पोस्ट में लिखा है, यह आश्चर्य की बात नहीं है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पाकिस्तान और उसके हितैषियों की भाषा बोल रहे हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री को ऑपरेशन सिंदूर के लिए बधाई नहीं दी, जिसने भारत की ताकत को दुनिया के सामने दिखाया है. इसके बजाय, वे बार-बार पूछते हैं कि हमने कितने जेट खो दिए? हालांकि राहुल गांधी का ये वो सवाल है, जिसके बारे में DGMO की तरफ से पहले ही ब्रीफिंग में बताया जा चुका है.
अमित मालवीय आगे लिखते हैं कि “मजे की बात यह है कि राहुल गांधी ने एक बार भी यह नहीं पूछा कि संघर्ष के दौरान कितने पाकिस्तानी जेट मार गिराए गए, या भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी एयरबेस पर बमबारी के दौरान कितने विमानों को नष्ट कर दिया. राहुल गांधी के लिए आगे क्या है? निशान-ए-पाकिस्तान?
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



