West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप दे दिया है. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राज्य की आधी से अधिक सीटों पर नाम तय कर लिए गए है. सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी की कोलकाता रैली के बाद यह सूची सार्वजनिक की जा सकती है.
बड़े नेताओं को मिलेगा मौका!
सूत्रों की मानें तो बीजेपी ने करीब 160 उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं. पार्टी ने अधिकांश मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट देने का फैसला किया है. विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष जैसे बड़े नेताओं के नाम भी इस सूची में शामिल हैं. इसके अलावा कई पूर्व सांसदों को भी विधानसभा चुनाव में उतारा जाएगा. हालांकि मौजूदा सांसदों को इस बार चुनाव लड़ने का मौका नहीं दिया जाएगा.
उम्मीदवार चयन में सावधानी
बीजेपी ने इस बार उम्मीदवारों के चयन में खास सतर्कता बरती है. पिछले एक महीने से चल रही प्रक्रिया में जमीनी स्तर से फीडबैक लिया गया और संगठन की राय को प्राथमिकता दी गई. अलग-अलग एजेंसियों के सर्वे के जरिए दावेदारों की लोकप्रियता और जीतने की क्षमता को परखा गया. संगठन के प्रति निष्ठा और अनुशासन को भी अहम मानदंड बनाया गया.
ये भी पढ़ें-गांवों में अब इतने दिनों में बुक होगा गैस सिलेंडर; सरकार ने नियमों में किए बड़े बदलाव
जमीनी नेताओं पर भरोसा
पार्टी ने टिकट वितरण में स्थानीय समीकरणों और जातीय संतुलन का ध्यान रखा है. इस बार दलबदलुओं को टिकट नहीं दिया जाएगा और न ही फिल्मी सितारों या टीवी कलाकारों को उम्मीदवार बनाया जाएगा. बीजेपी ने साफ किया है कि वह जमीनी नेताओं पर ही भरोसा जताएगी. बाकी सीटों पर नाम तय करने के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की एक और बैठक जल्द होगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




