Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi के पॉश इलाके में BJP युवा नेता ने की खुदकुशी, PSO की पिस्टल से बाथरूम में मारी गोली, पैसों की थी किल्लत..

BJP Yuva Morcha leader Suicide: पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सूचना मिली थी कि ग्रेटर कैलाश-1 निवासी करण बंका अपने बाथरूम में फिसल गए और उनके सिर में चोट लग गई है. जिसके बाद उन्हें साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दिल्ली में बीजेपी के युवा नेता ने की खुशकुशी

Delhi: दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में बीजेपी के युवा नेता ने आत्महत्या कर ली. उसने कथित तौर पर अपने निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) के लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली. जानकारी के मुताबिक युवक की उम्र 28 साल है. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है. पुलिस उपायुक्त (साउथ दिल्ली) चंदन चौधरी ने बताया कि संबंधित युवक राजनीतिक रूप से सक्रिय था और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ा था.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बुधवार को सूचना मिली कि ग्रेटर कैलाश-1 निवासी करण बंका अपने बाथरूम में फिसल गए और उनके सिर में चोट लग गई है. जिसके बाद उन्हें साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बाथरूम में गोली मारकर की आत्महत्या

अधिकारी ने आगे बताया कि जब पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि युवक को गोली लगी है. उन्होंने कहा कि युवक ने बाथरूम में खुद को गोली मार ली. बंका के पिता ने उन्हें बाथरूम में पड़ा देखा और तुरंत अस्पताल ले गए. अधिकारी ने कहा कि युवक की दाहिनी कनपटी पर गोली लगने तथा बाईं ओर गोली बाहर निकलने के निशान थे.

यह भी पढ़ें-  “एक शिव शक्ति का स्थान चंद्रमा पर है और दूसरा स्थान मेरी काशी में है” पीएम मोदी ने इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की रखी आधारशिला

बीजेपी के युवा नेता के पास थी पैसों की किल्लत

अधिकारी के अनुसार, बीजेपी के युवा नेता बंका ने एक निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) को काम पर रखा था. जिस हथियार से गोली मारी गई वह लाइसेंसी था और उनके पीएसओ दिनेश का था. गोली लगने के कारण शुक्रवार शाम को युवक ने दम तोड़ दिया. चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है. पुलिस उपायुक्त ने कहा कि अब तक की पूछताछ से पता चला है कि बंका को पैसों की जरूरत थी और उन्होंने अपने परिचितों को अपने साथ पैसे निवेश करने की पेशकश की थी.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital