Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

उत्तराखंड निकाय चुनाव में BJP की प्रचंड जीत, 11 में से 10 सीटों पर लहराया जीत का परचम

उत्तराखंड निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 में से 10 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल की है.

BJP

सांकेतिक तस्वीर.

उत्तराखंड निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 में से 10 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल की है. नगर निगम के इस चुनाव में कांग्रेस समेत अन्य दलों का सूपड़ा साफ हो गया है. देहरादून से बीजेपी के सौरभ थपलियाल ने एक लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है. उन्होंने कांग्रेस के वीरेंद्र पोखरियाल को शिकस्त दी है.

इन सीटों पर बीजेपी ने दर्ज की जीत

जिन सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है, उनमें हरिद्वार से किरन जायसवाल, ऋषिकेश से शंभू पासवान, रुद्रपुर से अनीता देवी अग्रवाल, कोटद्वार से शैलेन्द्र रावत, हल्द्वानी से गिरिराज सिंह बिष्ट, काशीपुर से बीजेपी दीपक बाली, अल्मोड़ा से अजय वर्मा, पिथौरागढ़ से कल्पना देवलाल ने जीत हासिल की है. वहीं एक सीट श्रीनगर पर निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी ने जीत का परचम लहराया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital