खेल

IND vs NZ: शमी-सिराज के मुरीद हुए कीवी कप्तान, भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज भी कब्जाई

IND vs NZ: मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की तेज़ गेंदबाज़ी जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने शनिवार को दूसरे वनडे में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत को शानदार जीत दिलाई. मेजबान टीम ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने मोहम्मद शमी के तीन विकेट की बदौलत मेहमान टीम को 108 रन पर समेट दिया. दूसरी ओर सिराज ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए कीवी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया.

शमी-सिराज के मुरीद हुए कीवी कप्तान

न्यूजीलैंड के कप्तान ने भारतीय तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कीवी बल्लेबाजों को स्कोरिंग करने के आसान मौके नहीं दिए. लैथम ने मैच के बाद कहा, “हमारी बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही. भारत ने लंबे समय तक सही टप्पे पर गेंदबाजी की. यह वैसा दिन था जब कुछ भी हमारे पक्ष में नहीं गया. पिच पर टेनिस बॉल वाला उछाल था और गेंदबाजों के लिए मदद थी. दुर्भाग्य से हम शुरूआत में साझेदारी नहीं बना पाए.”

ये भी पढ़ें: Hockey WC: हार दिखाएगी वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता, देखें भारत और न्यूजीलैंड में किसका पलड़ा रहा है भारी?

उन्होंने कहा, जब आप कम स्कोर पर पांच विकेट गंवा देते हैं तब रन बनाना आसान नहीं होता है. हर मैच में आप अच्छा करना चाहते हैं. पिछले मैच और आज की पिच में बहुत अंतर था. हम अगले मैच में अच्छा करना चाहेंगे.

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज भी कब्जाई

रायपुर में खेले गए मैच में भारतीय गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने भी अपना जलवा दिखाया. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया है. इसी के साथ भारतीय टीम ने 3 मैच की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है.

मैच हाइलाइट्स

टॉस जीतकर पहले गेंबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने शुरुआत से ही मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा. भारतीय गेंदबाजों की खतरनाक गेंदबाजी के आगे पूरी कीवी टीम 34.3 ओवर में 108 रन पर ऑलआउट हो गई. जवाब में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की शानदार पारी के दम पर 20.1 ओवर में 2 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया. इस मैच में रोहित ने सिर्फ 47 बॉल में अपना अर्धशतक पूरा किया. यह उनका वनडे क्रिकेट में 48वां अर्धशतक है. बता दें, सीरीज का तीसरा मैच 24 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा. बता दें लगातार पराजयों के बाद न्यूजीलैंड अपनी नंबर एक रैंकिंग गंवा चुका है. इंग्लैंड अब नंबर एक टीम बन गयी है. भारत इंदौर में सीरीज को क्लीन स्वीप करने उतरेगा. ऐसा करने पर वह वनडे रैंकिंग में नंबर एक टीम बन जाएगा.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…

6 minutes ago

बलूचिस्तान में BLA का कहर, 7 दिन में 15 हमले, 27 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा

BLA Attack Pakistan Army: बलूचिस्तान में संघर्ष के बीच BLA ने बड़ा दावा किया है.…

10 minutes ago

‘हर खबर के लिए अनुमति कैसे मांगें?’, DPDP Act के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मीडिया, केंद्र को नोटिस

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 और डीपीडीपी अधिनियम 2025 के कुछ प्रावधानों को चुनौती…

11 minutes ago

दिल्ली की सभी जिला अदालतों में 27 अक्टूबर को न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे वकील, ACP और SHO को निलंबित करने की मांग

दिल्ली की सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने वकीलों के साथ…

18 minutes ago

नोएडा होमबॉयर्स गबन मामला: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी प्रमोटर अनिल मिठास को राहत या झटका? कोर्ट ने ED को भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में घर खरीदारों के 126.30 करोड़ रुपये के कथित गबन से…

25 minutes ago