Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Budget 2025: बजट से क्या हुआ सस्ता, टैक्स में मिली बंपर छूट… जानिए कहां बचेंगे पैसे

वित्त मंत्री ने घोषणा के दौरान कई चीजें सस्ती होने की बात कही है. इनमें लेदर के जैकेट, इलेक्ट्रॉनिक सामान और दवाएं शामिल हैं. सस्ती होने वाली चीजों में LED TV, कैंसर की दवाएं, 36 दवाओं पर से कस्टम ड्युटी हटेंगी, मेडिकल उपकरण, भारत में बने कपड़े, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक कार, मोबाइल बैट्री, चमड़े का सामान सस्ते होने की घोषणा की गई है.

cheaper-in-the-budget

cheaper-in-the-budget

बजट सत्र 2025-26 कल से शुरू हो चुका है. कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद आज संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पेश किया. आज सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  से मिलने  के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट पेश किया. बजट में कई सारी चीजों को सस्ती की गई तो कुछ चीजें महंगी भी हुई है.

ये चीजें सस्ती होंगी

वित्त मंत्री ने बजट की घोषणा के दौरान कई चीजें सस्ती होने की बात कही है. इनमें लेदर के जैकेट, इलेक्ट्रॉनिक सामान और दवाएं शामिल हैं. सस्ती होने वाली चीजों में LED TV, कैंसर की दवाएं, 36 दवाओं पर से कस्टम ड्युटी हटेंगी, मेडिकल उपकरण, भारत में बने कपड़े, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक कार, मोबाइल बैट्री, चमड़े का सामान सस्ते होने की घोषणा की गई है.

इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए इनकम टैक्स छूट की सीमा बढ़ाई गई है. वरिष्ठ नागरिकों के लिए TDC की सीमा को बढ़ाकर 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख किया गया है. बजट की सबसे बड़ी घोषणा रही कि अब नागरिकों को 12 लाख तक कोई इनकम टैक्स नहीं देना पड़ेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital