Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

MP में टीचर्स की निकली बंपर भर्ती, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख

MP में टीचर्स की निकली बंपर भर्ती

मध्य प्रदेश सरकार शिक्षकों के कई खाली पदों पर भर्तियां करने जा रही है. राज्य में अभी शिक्षकों के 18 हजार से ज्यादा पद खाली पड़े हुए हैं.सूबाई हुकूमत ने इनके आवेदन के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. हालांकि ये भर्तियां सीधे नहीं होंगी,इसके लिए पीटेट यानी राज्य प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य है. इन भर्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नीचे दी गई जानकारी के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

पद नाम एवं संख्या

मध्य प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने ये जानकारियां अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की हैं. भर्तियों के लिए पूरी सूचना वाली अधिसूचना 31 अक्टूबर को जारी की जाएगी. कुल 18,527 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं, जिसमें 7429 पद स्कूल शिक्षा विभाग और 11098 पद राज्य के जनजातीय कार्य विभाग के लिए तय किए गए हैं.

शैक्षणिक योग्यता –
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 12वीं की परीक्षा पास होना जरूरी है. इसके अलावा उनके पास प्रारंभिक शिक्षा डिप्लोमा यानी प्रारंभिक शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की पढ़ाई की योग्यता अनिवार्य शर्त है. उम्मीदवारों को राज्य सरकार की ओर से आयोजित की गई शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 में भी उत्तीर्ण होना जरूरी है. शिक्षक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण होने के 60 प्रतिशत से कम करके 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गये हैं.मतलब ये कि केवल 50 फीसदी अंक पाने वाले अभ्यर्थी भी इस परीक्षा के लिए योग्य हैं.

महत्वपूर्ण तारीख
इन पदों पर 17 नवंबर 2022 से आवेदन शुरू होने वाले हैं, जिसके लिए 31 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा. आवेदन करने की अंतिम तारीख के बारे में आगे जारी होने वाले नोटिफिकेशन में जानकारी दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया –
माना जा रहा है कि इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन काउंसलिंग के आधार पर होगा. अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक साईट https://www.mponline.gov.in/portal/ पर जा कर जानकारी ले सकते है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital