Bharat Express DD Free Dish

मध्य प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत

मध्य प्रदेश के मैहर में बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत में 6 लोगों की मौत और करीब 20 लोगों के घायल होने की खबर है.

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के मैहर में बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत में 6 लोगों की मौत और करीब 20 लोगों के घायल होने की खबर है. यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर नादन देहात थाने के पास हुआ. पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब 11 बजे प्रयागराज से नागपुर जा रही बस सड़क किनारे खड़े पत्थर से लदे डंपर ट्रक से टकरा गई।

मैहर एसपी सुधीर अग्रवाल के मुताबिक हादसे में घायलों में से करीब छह लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए सतना रेफर किया गया है.

उन्होंने यह भी बताया कि अन्य घायलों का इलाज मैहर और अमरपाटन के अस्पतालों में चल रहा है. हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read