देश

Bus Fire Accident: आग का गोला बनी बस… मेगा हाईवे पर रात में लगी भीषण आग, हादसे की तस्वीरें देख कांप जाएंगे!

Bus Fire Accident In Rajasthan: राजस्थान में आज कई सड़कों पर भयंकर दुर्घटनाएं हुईं. यहां नागौर के निकट डीडवाना में मेगा हाईवे पर एक बस में आग लगी. आग ने कुछ ही देर में पूरी बस को जला डाला. रात में हुई इस दुर्घटना से सड़क पर चलते अन्य वाहनों में सवार लोग सहम गए.

यह आग एक निजी बस में लगी. फिलहाल, जनहानि की सूचना नहीं मिली है. हालांकि, घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई थीं. उन्होंने आग बुझाई.

घटनास्थल से कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर कोई भी कांप जाएगा! बताया जा रहा है कि आग लगने का पता चलते ही बस में से लोगों को नीचे उतार लिया गया.

दूसरी ओर, राजस्थान में श्रद्धालुओं से भरी एक बस 11KV लाइन की चपेट में आ गई. इस हादसे में 15 से ज्यादा यात्री झुलस गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर है. उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

बस में सफर करने वाले एक यात्री ने बताया कि वे खाटूश्याम जी के दर्शन कर लौट रहे थे, तभी डीग जिले के कुम्हेर थाना इलाके के भटावली गांव में शाम 6.45 बजे हादसा हुआ.

बस बिजली की 11 केवी लाइन से टच हो गई थी. इससे बस में करंट दौड़ गया और धमाके के साथ आग लग गई. बस में करीब 85 श्रद्धालु थे. हादसे में 15 से ज्यादा सवारियां झुलस गईं.

यह भी पढ़िए: मध्य प्रदेश में भीषण हादसा, डंपर से टक्कर के बाद आग का गोला बनी बस, 13 लोग जिंदा जले

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

12 minutes ago

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

1 hour ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

1 hour ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

2 hours ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

3 hours ago