दीवाली पर खिला-खिला निखार: ऐसे लगाएं ब्लश और पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक
By Shubhra Rai
भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी और लालकृष्ण आडवाणी
Lal Krishna Advani Bharat Ratna: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी को 96 साल की उम्र में देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. आज इसकी घोषणा होने के बाद से ही आडवाणी को बधाई देने वालों का तांता लगा है. आडवाणी के बरसों पुराने साथी मुरली मनोहर जोशी भी बधाई देने उनके घर पहुंचे.
मुरली मनोहर जोशी ने आडवाणी से मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया. उसके बाद दोनों में बातें हुईं. वापस लौटने पर पत्रकारों से दिग्गज बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि मैं लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की बधाई देने पहुंचा था.
मुरली मनोहर जोशी ने केंद्र सरकार के फैसले पर खुशी जताते हुए कहा— “आडवाणी जी को भारत रत्न दिए जाने के एलान के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल है. इससे करोड़ों लोगों को खुशी हुई है.”
मुरली मनोहर जोशी ने कहा, “मुझे अटल बिहारी वाजपेयी और आडवाणी जी के साथ 70 सालों तक काम करने का मौका मिला. आज भारत रत्न दिए जाने के ऐलान के बाद हमें भी खुशी की अनुभूति हो रही है.”
बता दें कि आडवानी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भाजपा के संस्थापक सदस्य नाना जी देशमुख के बाद भारत रत्न पाने वाले भाजपा के तीसरे नेता हैं. इसके अलावा आडवाणी देश में 50वें ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. आडवाणी से पहले 23 जनवरी को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न (मरणोपरांत) देने का ऐलान किया जा चुका है.
यह भी पढ़िए: “यह मेरे आदर्शों और सिद्धांतों का सम्मान”, भारत रत्न मिलने पर आडवाणी ने राष्ट्रपति और पीएम मोदी का जताया आभार
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…