Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Guna Bus Fire Accident: मध्य प्रदेश में भीषण हादसा, डंपर से टक्कर के बाद आग का गोला बनी बस, 13 लोग जिंदा जले

Bus Fire Today in MP: मध्यप्रदेश में गुना से आरोन जा रही यात्री बस में आग लग गई. इससे बस में सवार 13 लोग जिंदा जल गए. यह हादसा गुना में डंपर से टक्कर के बाद हुआ. जानिए हादसे से जुड़े ताजा अपडेट्स —

Guna Bus Fire Accident

मध्यप्रदेश के गुना में भीषण बस हादसा हुआ. आग से जली इस बस में करीब 30 सवारियां थीं.

Madhya pradesh Bus accident: मध्यप्रदेश के गुना में भीषण बस हादसा हुआ है. यहां सड़क पर दौड़ती एक बस की डंपर से टक्कर हुई और उसमें आग लग गई. आग लगने से बस में एक दर्जन यात्री जिंदा जल गए. अब तक बस से जली हुई 13 डेड बॉडी निकाली जा चुकी हैं, उसमें करीब 30 यात्री सवार थे.

देर रात हादसे के बारे में गुना के एसपी विजय कुमार खत्री ने मीडिया को ​ब्रीफिंग दी. एसपी विजय खत्री ने बताया कि यह हादसा बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ. बस गुना से आरोन की ओर जा रही थी, तभी सड़क पर एक डंपर से उसकी भीषण टक्कर हुई. टक्कर लगते ही बस पलट गई और उसमें आग लग गई. आग से एक दर्जन लोगों की जलकर मौत हो गई. वहीं, कई अन्य बुरी तरह झुलस गए.

Guna SP Vijay Kumar

रात साढ़े 12 बजे एसपी विजय खत्री का एक और बयान आया, जिसमें उन्होंने कहा कि, घटनास्थल पर फिलहाल आग बुझा दी गई है. उन्होंने बताया कि वहां से 9 घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है और एक शव बरामद किया गया है. घायलों की संख्या भी एक दर्जन से ज्यादा है.

हादसे के बाद गुना कलेक्टर तरुण राठी अपने बयान में कहा— “हमें पता चला है कि उक्त हादसे में 11 लोगों की मृत्यु हुई है और 14 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा क्यों हुआ, यह जानने के लिए मामले की विस्तृत जांच की जाएगी.”

यह भी पढ़िए: डोडा में भीषण हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 36 की मौत, प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital