Bharat Express DD Free Dish

BW Disrupt Founders’ Forum 2025 में जुटे देश के टॉप स्टार्टअप लीडर्स, भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनाने पर चर्चा

BW Disrupt और BW Businessworld ने नई दिल्ली में Founders’ Forum 2025 का आयोजन किया, जिसमें 30 से अधिक स्टार्टअप लीडर्स और निवेशकों ने भारत की आर्थिक दिशा और इनोवेशन पर चर्चा की

BW Disrupt Founders’ Forum 2025

BW Disrupt Founders’ Forum 2025: भारत की अर्थव्यवस्था एक अहम मोड़ पर खड़ी है और स्टार्टअप्स इसमें बड़ी भूमिका निभा रहे हैं. इसी दिशा में BW Disrupt और BW Businessworld ने मिलकर एक अक्टूबर को नई दिल्ली के Eros Hotel में BW Disrupt Founders’ Forum 2025 का 9वां एडिशन आयोजन किया. यह देश के सबसे प्रभावशाली स्टार्टअप इवेंट्स में से एक है जहां 30 से ज्यादा दिग्गज उद्यमी, निवेशक और इनोवेशन लीडर्स जुटे.

कार्यक्रम में आए कई कम्पनियों के प्रमुखों नें अपनी सफलता औऱ अनुभव साझा किया. इस मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री K J अल्फान्स नें कहा कि हार्ड वर्क सफलता की कुंजी है. दुनिया में नाम स्थापित करने वाली बड़ी हस्तियां कई बार हार के बाद हिम्मत औऱ कड़ी मेहनत से मंजिल पाई है. कार्यक्रम में टीवी एंकर औऱ पत्रकार सुधीर चौधरी भी मौजूद रहें

क्या था थीम?

इस साल का थीम ‘Startups Steering India Toward the USD 10 Trillion Mark था. यानी स्टार्टअप्स भारत को 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर कैसे ले जा सकते हैं. सुबह के सेशन में D2C, हेल्थटेक, एजुकेशन और डिजिटल ब्रांड्स पर चर्चा हुई. अलग-अलग फाउंडर्स ने बताया कि भारत के अगले 500 मिलियन उपभोक्ताओं तक कैसे पहुंचा जा रहा है. वहीं कुछ ब्रांड्स ने एजुकेशन और हेल्थ प्रोडक्ट्स के नए ट्रेंड्स पर बात की.

AI और फंडिंग पर फोकस

दोपहर के सेशन में AI और फंडिंग पर फोकस रहा. कुछ AI लीडर्स ने बताया कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब बिजनेस की रीढ़ बन रहा है. निवेशकों ने भी चर्चा की कि क्या भारत की घरेलू पूंजी अब स्टार्टअप्स को ग्लोबल लेवल तक पहुंचाने के लिए तैयार है.

इसे भी पढ़ें-दिवाली से पहले केंद्र सरकार का तोहफा, DA में बढ़ोतरी से सैलरी में आएगा उछाल

इनोवेशन और लीडरशिप के लिए सम्मानित

इवेंट का दूसरा हिस्सा BW Disrupt 40 Under 40 Awards 2025 रहा जिसमें 40 युवा उद्यमियों को उनके इनोवेशन और लीडरशिप के लिए सम्मानित किया गया.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read