Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ByPoll Results: घोसी में सपा बंपर जीत की ओर, 3 सीटों पर BJP तो कांग्रेस के खाते में एक सीट, जानें 7 सीटों के रूझान

All Bypoll Election Seat Result: 5 सितंबर को हुई वोटिंग में सबसे ज्यादा मतदान त्रिपुरा में 89 प्रतीशत हुआ. इसके बाद बंगाल में 75 फीसदी मतदान हुआ. चलिए अब आपको बताते हैं कि किस सीट पर कौन आमने सामने हैं और कौन किसको कड़ी टक्कर दे रहा है.

remote voting

EVM मशीन (फोटो फाइल)

By Election Result 2023: साल के अंत में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की जंग के रूझानों में तस्वीर साफ होती हुई दिख रही है. हालांकि विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ और NDA दोनों ही अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. ऐसे में बस शुक्रवार शाम तक सब क्लीयर हो जाएगा. उत्तर प्रदेश की मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट सबसे हॉट सीट बनी हुई है. अभी तक के रुझाने के मुताबिक, घोसी में सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. 34 राउंड की मतगणना में से 13 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है जिसमें सुधाकर सिंह 19 हजार444 वोट से आगे चल रहे हैं. चलिए अब आपको अभी तक के सभी सीटों पर रुझानों के बारे में बताते हैं.

वहीं बीजेपी ने त्रिपुरा और उत्तराखंड में जीत हासिल कर ली है तो वहीं कांग्रेस ने केरल में जीत अपने नाम की है. त्रिपुरा की बॉक्सानगर सीट पर बीजेपी ने 34146 वोटों से शानदार जीत दर्ज की है. बीजेपी के तफज्जल हुसैन को 34146 वोट मिले हैं. जबकि दूसरे नंबर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के मिजन हुसैन को महज 3909 वोट मिले हैं. इस तरह बीजेपी इस सीट पर 30237 मतों के अंतर से जीत हासिल करने में सफल रही.

वहीं अगर दूसरी सीट धनपुर की बात करें तो यहा भी शानदार जीत दर्ज की है. यहां बीजेपी के बिंदू देबनाथ को 30017 वोट मिले हैं जबकि दूसरे नंबर पर सीपीआई (एम) के कौशिक चंदा को 11146 वोट मिले हैं. इस तरह बीजेपी इस सीट पर 18871 मतों के अंतर से जीत हासिल करने में सफल रही.

बड़ी जीत की और सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह

इस सभी सीटों पर सबसे ज्यादा रोचक मुकाबला उत्तर प्रदेश की घोसी सीट पर ही माना जा रहा है. यहां बीजेपी और सपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. बीजेपी ने पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान को और सपा ने सुधाकर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है. दारा सिंह चौहान कुछ दिन पहले ही सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे. फिलहाल ताजा रुझानों में घोसी सीट पर पोस्टल बैलेट की गिनती में अब सपा ने बढ़त बना रखी है. सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को काफी पीछे छोड़ दिया है.

केरल में कांग्रेस को हासिल की जीत

केरल के कोट्टायम जिले की पुथुप्पल्ली विधानसभा सीट पर हुए चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है. यहां पर लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट और युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के बीच कांटे की टक्कर है. कांग्रेस ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमन को कांग्रेस-यूडीएफ उम्मीदवार बनाया है. जबकि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) ने जैक सी. थॉमस को उम्मीदवार बनाया है. मौजूदा रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस ने केरल की पुथुपल्ली सीट पर कांग्रेस ने 36 हजार से अधिक मतों से शानदार जीत दर्ज की है. कांग्रेस के एडवोकेट चांडी ओमन ने सीपीआई (एम) के जैक सी थॉमस को करारी शिकस्त दी है.

यह भी पढ़ें- By Poll Results Live Updates: घोसी सीट पर सपा-बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर, सुधाकर सिंह ने किया जीत का दावा

उत्तराखंड में करीबी मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी की हार

उत्तराखंड में बागेश्वर सीट पर बीजेपी और कांग्रेस में डायरेक्ट मुकाबला है. बीजेपी ने यहां चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने बसंत कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है. दोनों प्रत्याशियों के बीच में कड़ा मुकाबला हुआ है. कुल 14 राउंड की मतगणना में से 13 राउंड की मतगणना हो चुकी है और बीजेपी 2726 वोटों से आगे चल रही है. कांग्रेस के बसंत कुमार को 28685 वोट मिले हैं जबकि बीजेपी की पार्वती दास को 31411 वोट मिले हैं. ऐसे बीजेपी का यहां से जीतना तय है.

त्रिपुरा की दोनों सीटों पर बीजेपी की जीत

बीजेपी के तफ्फजल हुसैन का अल्पसंख्यक बहुल बोक्सानगर सीट पर सीपीएम (CPM) के मिजान हुसैन से मुकाबला है. हुसैन फरवरी में विधानसभा चुनाव में इस सीट से हार गये थे. इस सीट अब भी वामदल की मजबूत पकड़ मानी जाती है. हालांकि इस उपचुनाव में बीजेपी ने बोक्सानगर सीट पर अपने विपक्षी पार्टी को हरा दिया है.

कम्युनिस्टों के गढ़ रहे धानपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के बिंदु देबनाथ और सीपीएम के कौशिक देबनाथ के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला और इस सीट पर बीजेपी ने लेफ्ट के प्रत्याशी को हरा दिया है.

पश्चीम बंगाल में TMC को बढ़त

पश्चीम बंगाल में विपक्षी गठबंधन इंडिया की धुपगुड़ी सीट कड़ी परीक्षा होनी है. क्योंकि यहां टीएमसी और कांग्रेस-सीपीएम गठजोड़ ने बीजेपी को हराने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं. यहां बीजेपी ने शहीद जगन्नाथ राय की पत्नी को टिकट दिया है तो वहीं TMC ने प्रोफेसर निर्मल चंद्र रॉय को प्रत्याशी बनाया है और CPM ने शिक्षक ईश्वर चंद्र रॉय को इस सीट से मैदान में उतारा है. धुपगुड़ी सीट पर 10 में से 7 राउंड की काउंटिंग हो चुकी हैं और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के निर्मल चंद्र रॉय 2931 वोटों से आगे चल रहे हैं. निर्मल चंद्र को 72440 वोट मिले हैं जबकि बीजेपी की तापसी रॉय को 69509 वोट मिले हैं.

झारखंड में ‘INDIA’ VS NDA

डुमरी विधानसभा सीट पर गठबंधन इंडिया की टक्कर से सीधे तौर पर बीजेपी से है, यहां बीजेपी ने यशोदा देवी को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं ‘INDIA’ ने बेबी देवी को मैदान में उतारा है. यहां फिलहाल ताजा रुझानों में डुमरी में I.N.D.I.A उम्मीवार ने बाजी पलट दी है और एक बार फिर उन्होंने बीजेपी की प्रत्याशी को पीछ कर दिया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी बेबी देवी 2447 वोट से आगे चल रही हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital