देश

AmritPal Singh: “सरबत खालसा बुलाओ और साबित करो कि तुम जत्थेदार हो”, मैं भगौड़ा नहींं हूं और गिरफ्तारी से नहीं डरता, भगौड़े अमृतपाल ने जारी किया एक और नया वीडियो

Amritpal Singh New Video: खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ के चीफ अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) की पंजाब पुलिस पिछले 2 हफ्तों से तलाश कर रही है. लेकिन वह अभी तक पुलिस की पकड़ से फरार है. एक तरफ पंजाब पुलिस भगौड़े अमृतपाल को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी है तो वहीं दूसरी तरफ वो अपने-अपने नए-नए ऑडियो और वीडियो जारी कर पुलिस के लिए मुसीबतों को बढ़ावा दे रहा है. इस बीच गुरुवार को भगौड़े अमृतपाल सिंह ने एक और नया वीडियो जारी किया है. इसमें उसने साफ कहा है कि वह सरेंडर नहीं कर रहा है और ये उसका दूसरा वीडियो है.

अमृतपाल ने अपने वीडियो के जरिये पुलिस को साफ तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि “मैं लोगों के बीच आऊंगा. मैं गिरफ्तारी से नहीं डरता, मैं विदेश भागने वाला नहीं हूं, मैं भगौड़ा नहींं हूं. मैंने अपने केश नहीं कटवाए और न ही मैं पंजाब सरकार से डरता हूं. श्री अकाल तख्त के जत्थेदार वहीर (धार्मिक जागरूकता यात्रा) निकाले और यह वहीर अकाल तख्त साहिब यानी अमृतसर से शुरू होकर बैसाखी पर तख्त दमदमा साहिब तलवंडी साबो में खत्म हो.

सरबत खालसा बुलाओ और साबिक करो

अमृतपाल ने अपने दूसरे वीडियो में कहा कि मैंने जत्थेदार से सरबत खालसा बुलाने का आग्रह किया है. उसने कहा- सरबत खालसा बुलाओ और साबित करो कि तुम जत्थेदार हो. सिख निकाय पर दबाव बनाते हुए उसने कहा क‍ि अगर हम आज भी राजनीति करने जा रहे हैं, वही काम कर रहे हैं, जो हम पहले करते थे, तो भविष्य में जत्थेदार होने का क्या मतलब है.

यह भी पढ़ें-   Indore Temple Collapse: इंदौर मंदिर हादसे में अबतक 35 शव बरामद, 18 लोगों को किया गया रेस्क्यू, राहत-बचाव कार्य में जुटे SDRF और सेना के जवान

इससे पहले भी सामने आया था ऑडियो

इससे पहले भी भगौड़े अमृतपाल का एक कथित ऑडियो सामने आया था. इसमें उसने सिखों के सर्वोच्च निकाय के जत्थेदार को समुदाय से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सम्मेलन बुलाने को कहा था. वीडियो क्लिप में भी उसने यह तर्क देने की कोशिश की थी कि मुद्दा सिर्फ उसकी गिरफ्तारी का नहीं है, बल्कि सिख समुदाय की बड़ी चिंताओं का भी है.

अमृतपाल को पकड़ने के लिए ली जा रही ड्रोन की मदद

इस बीच पंजाब पुलिस ने अमृतपाल की तलाश में होशियारपुर और अमृतसर के गावों में ड्रोन की मदद से तलाशी अभियान चलाया. अमृतपाल उत्तराखंड से आने के बाद जालंधर में कपूरथला बॉर्डर के नजदीक एक डेरे में छिपा था. अमृतपाल ने अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को वैशाखी पर भी निशाना साधा है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

19 seconds ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

41 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

48 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

49 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

56 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago