Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सीबीआई ने पटना AIIMS के तीन MBBS डॉक्टरों को हिरासत में लिया, पूछताछ में हो सकता है बड़ा खुलासा

नीट यूजी पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड में से एक माने जा रहे राकेश रंजन उर्फ रॉकी की गिरफ्तारी के बारे में माना जा रहा है कि उसका पटना और रांची के कई एमबीबीएस छात्रों और डॉक्टरों से संबंध है.

NEET Paper Case

नीट परीक्षा धांधली मामले CBI की बड़ी कार्रवाई.

NEET Paper Leak Case: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर नीट यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में पटना एम्स के तीन एमबीबीएस छात्रों से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. सूत्रों ने बताया कि 2021 बैच के इन छात्रों को बुधवार को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया था.

डॉक्टरों के कमरे को किया सील

परीक्षा माफिया से कथित लिंक का पता लगाने के लिए उनके लैपटॉप और मोबाइल फोन की जांच भी सीबीआई कर रही है. इनके रूम को भी सीबीआई ने सील कर दिया है.

नीट यूजी पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड में से एक माने जा रहे राकेश रंजन उर्फ रॉकी की गिरफ्तारी के बारे में माना जा रहा है कि उसका पटना और रांची के कई एमबीबीएस छात्रों और डॉक्टरों से संबंध है. इसके चलते सीबीआई का ध्यान इन तीन एमबीबीएस छात्रों पर है.

इन्हें भी सीबीआई कर चुकी है गिरफ्तार

रॉकी के अलावा, सीबीआई ने हाल ही में एनआईटी जमशेदपुर के 2017 बैच के सिविल इंजीनियर पंकज कुमार उर्फ आदित्य और परीक्षा का पेपर चोरी करने के आरोप में झारखंड के हजारीबाग से हिरासत में लिए गए राजू सिंह को भी गिरफ्तार किया है. फिलहाल सीबीआई ने एम्स के तीनों छात्रों से पूछताछ की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

यह भी पढ़ें- नक्सलियों पर महाराष्ट्र पुलिस का करारा प्रहार, एक दर्जन माओवादी एनकाउंटर में ढेर, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital