Bharat Express DD Free Dish

बिहार में चक्का जाम: राहुल ने तेजस्वी के साथ मिलकर निकाला मार्च, बिहार में कई जगहों पर रोकी गई ट्रेनें, टायर जलाकर रोकी सड़क

इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कांग्रेस के नेता और केंद्र में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी पटना पहुंच गए हैं. राहुल गांधी, तेजस्वी यादव के साथ मिलकर इनकम टैक्स गोलंबर से निर्वाचन कार्यालय तक मार्च निकाल रहे हैं.

Mahagathbandhan Chakka Jam

महागठबंधन चक्का जाम

बिहार चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के द्वारा चलाये जा रहे वोटर लिस्ट रिवीजन अभियान के खिलाफ आज महागठबंधन ने बिहार बंद और विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है. इसी के तहत महागठबंधन ने आज पटना में जमकर प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में महागठबंधन के सभी घटक दल शामिल हैं. जिसमें आरजेडी, कांग्रेस, वाम दल, वीआईपी और पप्पू यादव की जनाधिकार पार्टी शामिल हैं.

वहीं इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कांग्रेस के नेता और केंद्र में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी पटना पहुंच गए हैं. राहुल गांधी, तेजस्वी यादव के साथ मिलकर इनकम टैक्स गोलंबर से निर्वाचन कार्यालय तक मार्च निकाल रहे हैं.

इन रास्तों से होकर गुजरेगा महागठबंधन मार्च

राहुल गांधी, तेजस्वी यादव के साथ मिलकर आयकर गोलंबर से अपना मार्च शुरू करेंगे, जो बीजेपी दफ्तर, आरजेडी दफ्तर, जदयू दफ्तर, एजी दफ्तर से होते हुए चाणक्या होटल को क्रॉस कर विधानसभा भवन तक और फिर चुनाव आयोग के दफ्तर तक जाएगी. आयकर गोलंबर से चुनाव आयोग दफ्तर की दूरी 3.2 किलोमीटर है.

ये भी पढ़ें- कर्नाटक को मिलेगा नया सीएम! मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को बुलाया गया दिल्ली, आज राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात

इन जगहों पर किया प्रदर्शन

  • महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने दरभंगा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारी रेल की पटरी पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
  • पटना के मनेर में नेशनल हाइवे-30 पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बिहार बंद को लेकर प्रदर्शन किया और टायर जलाकर जमकर नारेबाजी की.

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- देखकर दुख होता है…

महागठबंधन के द्वारा बुलाए गए बिहार बंद और मार्च को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि “यह दुखद है. चुनाव आयोग जागरूकता फैलाना चाहता है तो कौन सी गलत बात है. यह कोई जाति या पार्टी के लिए नहीं है बल्कि सभी लोगों के लिए है. बाहर के लोग गलत वोटिंग ना कर सकें. इसपर किसे आपत्ति है और क्यों,”

वहीं महागठबंधन के समर्थन में जहानाबाद में भी जमकर प्रदर्शन किया गया. जहां पटना गया रेल रोक कर कोर्ट स्टेशन पर प्रदर्शन किया गया.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read