देश

UP: जामुन के सिरके से भरी बोतल में अचानक हुआ धमाका, PDDU रेलवे स्‍टेशन पर मची अफरा-तफरी, लोग रह गए दंग

Chandauli News: एशिया के सबसे बड़े यार्ड और जंक्शन पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय रेलवे स्‍टेशन के यात्री हॉल में अचानक हुए तेज धमाके ने वहां मौजूद यात्रियों को डरा दिया. यह धमाका गुरुवार रात एक यात्री के पिट्ठू बैग में रखे सामान में हुआ, जिसके कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने बताया कि धमाके के कारण वो यात्री जख्‍मी हो गया, और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

रेलवे स्‍टेशन पर हुए धमाके की चौंकाने वाली बात यह है कि ये किसी विस्‍फोटक की वजह से नहीं, बल्कि जामुन के सिरके से भरी बोतल फटने के कारण हुआ. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी. आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि डीडीयू जंक्शन के मेन हॉल स्थित हेल्प डेस्क पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल ने सूचना दी थी कि हेल्प डेस्क के पास बैठे एक यात्री, जिसकी पहचान कमला प्रसाद सिंह के रूप में हुई है, वो हावड़ा की ट्रेन पकड़ने आया था. उसी के बैग में जामुन के सिरके से भरी बोतल थी, अचानक उस बोतल में ब्‍लास्‍ट हो गया.

यात्री हॉल यात्रियों से खचाखच भरा था
जिस वक्‍त ये घटना हुई, तब दिल्ली-हावड़ा रूट पर अतिव्यस्त पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन का यात्री हॉल यात्रियों से खचाखच भरा था. बाहर बारिश होने के कारण अंदर भीड़ और बढ़ गई थी. अचानक तेज धमाका होने पर कुछ लोगों को लगा जैसे बम गिरा दिया गया हो. लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे थे. हालांकि, कुछ देर बाद घटना की वजह पता चली.

यह भी पढ़ें: महिला के जूते में छिपकर बैठा था सांप, हाथ से खींचकर निकाला बाहर, देखें वायरल वीडियो

धमाके की आवाज से डर गए यात्री
एक यात्री ने बताया कि घटना के समय मैं पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर ही मौजूद था. वहां यात्री हॉल में हुआ धमाका इतना तेज था कि वहां बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. बाद में बताया गया कि यह धमाका जामुन के सिरके की बोतल फटने से हुआ. इस घटना में वो ही यात्री जख्मी हुआ, जिसके बैग में सिरके से भरी बोतल थी.

-भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

7 minutes ago

मुंबई एयरपोर्ट T1 का कायाकल्प: अडानी ने एयरलाइंस को दिया भरोसा, उड़ानों पर नहीं पड़ेगा असर

अडानी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अडानी ने मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 के पुनर्विकास को…

20 minutes ago

रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कावेरी रेस्टोरेंट में मिले कॉकरोच!

रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ऑक्सीजन पार्क के आसपास लगने वाले ठेले-खोमचे,…

32 minutes ago

ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- महिला ने खींची साड़ी, चाकू लेकर पहुंची

Mamata Banerjee Attack : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का TMC ने दावा किया…

59 minutes ago

‘सिर्फ मुआवजा काफी नहीं, जिम्मेदारी भी तय हो’, कस्टडी में हुई मौत पर छत्तीसगढ़ सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

छत्तीसगढ़ में 34 वर्षीय युवक की कस्टोडियल डेथ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को…

1 hour ago

दिल्ली में पानी का संकट या टैंकरों का कारोबार? भारत एक्सप्रेस की पड़ताल में सामने आए चौंकाने वाले दावे

दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच टैंकरों के कारोबार पर गंभीर सवाल उठ रहे…

1 hour ago