Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

JNU में फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की स्क्रीनिंग के दौरान बवाल, चले पत्थर

घटना को ABVP ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया और इसकी निंदा की. ABVP ने कहा कि अज्ञात उपद्रवियों द्वारा शांतिपूर्ण दर्शकों पर पथराव किया गया.

दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में गुरुवार (12 दिसंबर) फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की स्क्रीनिंग के दौरान बवाल मच गया. छात्र संगठन ABVP ने इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी, जिसके विरोध में कुछ छात्रों ने पथराव कर दिया. उन्होंने यूनिवर्सिटी में लगाए गए फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए.

एक छात्र ने बताया कि यह फिल्म एक तरफा कहानी दिखाती है. इसमें ये दिखाया गया है कि गोधरा कांड के बाद क्या हुआ, लेकिन ये नहीं दिखाया गया है कि पहले क्या हुआ था, जिसकी वजह से गोधरा जैसा हादसा हुआ.

वहीं घटना को ABVP ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया और इसकी निंदा की. ABVP ने कहा कि अज्ञात उपद्रवियों द्वारा शांतिपूर्ण दर्शकों पर पथराव किया गया, जिससे सैकड़ों छात्रों और उपस्थित लोगों की जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया. यह बर्बर कृत्य केवल व्यक्तियों के एक समूह पर हमला नहीं है बल्कि अभिव्यक्ति, संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों की स्वतंत्रता पर हमला है जिसके लिए यह विश्वविद्यालय जाना जाता है. हम धर्म-विरोधी और भारत को तोड़ने वाली ताकतों को हराएंगे.

बता दें कि फिल्म साल 2002 के साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में हुए आगजनी कांड पर आधारित है, जिसके बाद गुजरात में दंगे भड़क उठे थे. फिल्म में विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा जैसे कलाकारों ने काम किया है. फिल्म 15 नवंबर को रिलीज हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital