होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
कुख्यात आरोपी चार्ल्स शोभराज जेल से हुआ रिहा (फोटो ट्विटर)
Charles Sobhraj News: ‘बिकिनी किलर’ चार्ल्स शोभराज करीब दो दशक के बाद जेल से रिहा हो गया. नेपाल की शीर्ष अदालत के आदेश पर शुक्रवार को उसे जेल से रिहा कर दिया गया. सीरियल किलिंग के लिए कुख्यात चार्ल्स शोभराज के ऊपर 20 से ज्यादा लोगों की हत्या करने का आरोप था. वो दुनिया के 9 देशों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना रहा था. भारतीय और वियतनामी माता-पिता के फ्रांसीसी मूल के बेटे शोभराज की रिहाई के संबंध में कागजी प्रक्रिया पूरी करने के लिए उसे आव्रजन अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है.
चार्ल्स शोभराज को कनाडाई पर्यटक लॉरेंट कैरियर की हत्या का दोषी ठहराया गया और दूसरी उम्रकैद की सजा सुनाई गयी. नेपाल में उम्रकैद की सजा का मतलब 20 साल की जेल है. शोभराज ने एक याचिका दाखिल कर दावा किया था कि उसे जरूरत से ज्यादा समय तक जेल में रखा गया है. नेपाल की सुप्रीम कोर्ट की जज सपना प्रधान मल्ला और तिल प्रसाद शेष्ठ की बेंच ने 78 साल के शोभराज की एक याचिका पर फैसला सुनाते हुए ये फैसला दिया. नेपाल में जेल में 75 प्रतिशत सजा पूरी कर चुके और इस दौरान अच्छा चरित्र दर्शाने वाले कैदियों को रिहा करने का कानूनी प्रावधान है.
ये भी पढ़ें- Uttarakhand: 10 साल की सजा, 50 हजार का जुर्माना- गवर्नर ने दी धर्मांतरण विरोधी कानून को मंजूरी
शोभराज ने अपनी याचिका में दावा किया था कि वो अपनी 20 साल की सजा में से 19 साल जेल में काट चुका है और अच्छे व्यवहार के लिए उसकी रिहाई की सिफारिश की जा चुकी है. शोभराज को अगस्त 2003 में काठमांडू के एक कैसिनो में देखा गया था और गिरफ्तार कर लिया गया. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा चला और कोर्ट ने उसे उम्र कैद की सुनाई थी.
चार्ल्स शोभराज पर 1972 में थाईलैंड में 5 लड़कियों के खून करने का इल्जाम लगा था. वह लड़कियों को समंदर के किनारे या स्वीमिंग पुल में अपना शिकार बनाता था, जिसके बाद उसका नाम ‘बिकिनी किलर’ पड़ गया था. थाईलैंड के कानून के मुताबिक, उसको फांसी की सजा मिलना तय थी. लेकिन वहां के कानून में एक शर्त ये भी थी कि ये सजा उसे 20 सालों के अंदर ही मिलनी चाहिए थी और कानून की इसी शर्त का चार्ल्स ने फायदा उठाया. वो अब थाईलैंड पुलिस की गिरफ्त में नहीं आना चाहता था. इसके बाद वह भारत में 1976 में पकड़ा गया और इस तरह से वह थाईलैंड पुलिस की गिरफ्त में आने से बच गया.
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…
देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…