Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा यात्री सुविधाओं की बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध

यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी और बेहतर इंतजाम के लिए चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने बीते वर्षों में अपनी एक अलग ही पहचान बनायी है।

चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रशासन यात्री सुविधाओं के बेहतरी और उच्चीकरण को लेकर लगातार प्रयास रत है ताकि किसी भी यात्री को यात्रा के दौरान कोई असुविधा न हो। हवाई अड्डे के बेहतर संचालन के लिए लगातार पहल की गई है जिसे अमलीजामा पहनाया गया है। अभी हाल में ही बनाये गये एक शानदार टर्मिनल 3 को यात्रियों द्वारा निरंतर सराहा जा रहा।

देश भर में बेहतर यात्री सुविधायें प्रदान करने वाले एयरपोर्ट में से एक

यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी और बेहतर इंतजाम के लिए चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने बीते वर्षों में अपनी एक अलग ही पहचान बनायी है। सीसीएसआई एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि लखनऊ हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश ही नहीं देश भर में बेहतर यात्री सुविधायें प्रदान करने वाले एयरपोर्ट में से एक है।

इसे भी पढ़ें: NEET 2024 परीक्षा लीक और गड़बड़ी से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट की NTA और केंद्र सरकार को फटकार

यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत

हवाई अड्डे पर प्रणाम जैसी सुविधाएं उन यात्रियों के लिए स्वैक्षिक भुगतान पर उपलब्ध है जिसमें आगमन से लेकर प्रस्थान तक एक प्रशिक्षित टीम द्वारा यात्रियों की उचित देखभाल की जाती है। चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा यात्री सुविधाओं की बेहतरी के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए हवाई अड्डे पर उपलब्ध फीड बैक जैसी संरचनाओं के माध्यम से यात्रियों द्वारा मिल रहे सुझावों पर गौर करते हुए यात्री सुविधाओं की बेहतरी के लिए और उन्नत करने के लिए अग्रसर हैं।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital