होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
दिल्ली यूट्यूबर प्रिंस को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने और हंगामा करने के आरोप में एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है, जिसमें वह चलती कार के सनरूफ के ऊपर खड़ा है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि यूट्यूबर की पहचान प्रिंस दीक्षित के रूप में हुई है.
ये भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में H3N2 वायरस का कहर, अब तक तीन लोगों ने गंवाई जान, जानें इसके लक्षण और बचने के उपाय
वीडियो में दीक्षित और उसके दोस्तों के साथ तेज रफ्तार कारों को काफिला दिखाया गया है. इनमें तेज म्यूजिक बज रहा है. पुलिस के मुताबिक, प्रिंस के जन्मदिन पर 16 नवंबर, 2022 को पांडव नगर इलाके के पास एनएच-24 पर वीडियो शूट किया गया था.
दिल्ली पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, मामले का संज्ञान लिया गया है. हम अपराधियों की पहचान करने और घटना के समय का विवरण प्राप्त करने के लिए इसकी जांच कर रहे हैं. अपराधियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, प्रिंस को पकड़ लिया गया है और पुलिस टीमें अब उसके दोस्तों की तलाश कर रही हैं जो वीडियो में उसके साथ थे. पूछताछ में प्रिंस ने पुलिस को बताया कि यह वीडियो तब बनाया गया जब वह अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट करने शकरपुर जा रहा था.
दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…
बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…
Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…
Omkareshwar Boat Fire: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में गोमुख घाट के सामने नाव नंबर 198…
देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…