Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Cheetah Cubs: विदेश से भारत लाई गई मादा चीता ने इस नेशनल पार्क में दिया 3 शावकों को जन्म, पर्यावरण मंत्री ने शेयर किया VIDEO

Cheetah cubs in Kuno: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में ‘आशा’ नाम की मादा चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया ​है. इस पर वन्यजीव प्रेमी खुशी का इजहार कर रहे हैं. यहां देखिए शावकों की तस्वीरें—

cheetah cubs in india

चीता 'आशा' ने तीन शावकों को जन्म दिया

Cheetah Cubs born in India: शेर, बाघ और तेंदुए के साथ ही भारत को चीता वाला देश बनाने के लिए केंद्र सरकार ने विदेश से चीते मंगवाए. बीते 34 सालों में एक दर्जन से ज्यादा चीते भारत लाए गए. कई मादा चीता यहां आने के बाद प्रेग्नेंट हुईं..जिनसे शावकों ने जन्म ​लिया.

cheetah cubs in Kuno

अभी मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क अच्छी खबर आई है. वहां नामीबियाई मादा चीता ‘आशा’ ने तीन शावकों को जन्म दिया है. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इन शावकों का वीडियो शेयर किया है. यहां तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि चीते के शावक कैसे हैं.

cheetah cubs in Kuno

मार्च में भी पैदा हुए थे यहां 4 शावक

इससे पहले मार्च 2023 में कूनो में ही नामीबिया से आई मादा चीता सियाया ने चार शावकों को जन्म दिया था. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर कई दिनों तक छाई रही थीं. 2022 में नामीबिया से 8 चीतों को भारत लाया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बाड़े में रिलीज कराया था.

यह भी पढ़िए: Kuno National Park: कूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, नामीबिया से आई मादा चीता सियाया ने दिया चार शावकों को जन्म

cheetah cubs in India

कूनो नेशनल पार्क में 20 चीतों की क्षमता

चीता प्रोजेक्ट के चीफ एसपी यादव के मुताबिक, कूनो नेशनल पार्क में 20 चीतों को रखने की क्षमता है. सितंबर 2023 में वहां एक शावक सहित कुल 15 चीते गिने गए थे. उन्होंने कहा कि जब देश में चीतों की अगली खेप आएगी तो इनमें से कइयों को कहीं और पहुंचाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हम दो ऐसे स्थान तैयार कर रहे हैं, जिनमें से एक गांधी सागर अभयारण्य और दूसरा नौरादेही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital