Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Cheetah Project: कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए 12 चीते, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- पर्यावरण और वन्य जीव की रक्षा पीएम मोदी का विजन

Cheetah Project: साउथ अफ्रीका से शनिवार को लाए गए 12 चीतों को श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ दिया गया.

Cheetah Project

कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए चीते (फोटो-ANI)

Edited by Nitish Pandey

Cheetah Project: दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों की दूसरी खेप को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा. इस दौरान सीएम ने कहा कि महाशिवरात्रि पर फिर मध्य प्रदेश को बहुत बड़ी सौगात मिली है, मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता हूं. पहले 8 चीते आए थे और आज फिर से 12 चीते आए हैं. पहले जो चीते आए वे इस वातावरण में पूरी तरह से ढ़ल चुके हैं, वे स्वभाविक रूप से जीवन जी रहे हैं.

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि PM की सोच पर्यावरण को बचाना है जिसमें यह भारत को एक नई दिशा दे रहा है. पर्यावरण बचाने की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण है,चीते विलुप्त हो गए थे वे फिर से पुनर्स्थापित हो रहे हैं जोकि इस चीता प्रोजेक्ट से किया जा रहा है.

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि PM मोदी ने दिसंबर ने चीता प्रोजेक्ट को शुरू किया था. आज इस प्रोजेक्ट का दूसरा भाग शुरू हुआ है. इस बीच नामीबिया से आए चीतों का क्वारंटाइन पूरा हो गया है. बड़ी बात है कि मध्य प्रदेश सरकार के वन विभाग अधिकारियों ने 6 महीने में 6,000 चीता मित्र तैयार किए हैं.

ये भी पढ़ें: Project Cheetah: दक्षिण अफ्रीका से भारत लाए गए 12 चीते, एक महीने तक कूनो नेशनल पार्क में रहेंगे क्वारंटाइन

वहीं, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मुझे खुशी है कि सरकार ने इस परियोजना के तहत हर साल 12 चीते आएं इसका MoU किया है. ये कूनो सेंचुरी पूरे एशिया में आकर्षण का केंद्र बनेगी. इस परियोजना से चीतों की तो रक्षा होगी ही साथ ही इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital