Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Chhattisgarh: नारायणपुर में नक्सलियों ने की BJP जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

Chhattisgarh: आनन-फानन में बीजेपी नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

chhattisgarh

बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू (Sagar Sahu) की गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने शनिवार रात आठ बजे बीजेपी नेता (BJP Leader) के घर में घुसकर उनको गोली मार दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. नक्सलियों द्वारा घर में घुसकर गोली मारने की वारदात के बाद आनन-फानन में बीजेपी नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा ने घटना की पुष्टि की है.

स्थानीय लोगों में नाराजगी

नक्सलियों द्वारा बीजेपी नेता को घर में घुसकर गोली मारने की घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है. सूत्रों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने से पहले नक्सलियों ने बीजेपी नेता को लौह अयस्क संयंत्र की स्थापना के लिए समर्थन छोड़ने के लिए चेतावनी दी थी. हालांकि, पुलिस ने धमकी देने जैसी बातों को अभी खारिज किया है.

घर में घुसकर मारी गोली

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बीजेपी नेता सागर साहू अपने घर में टीवी देख रहे थे, तभी दो बाइक सवार नक्सली पहुंचे और घर में घुसकर उन्होंने सागर साहू के सिर पर गोली मार दी. बीजेपी नेता को गोली मारने के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए. वहीं सागर साहू को अस्पताल ले जाया गया, जहां मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंच गए थे.

ये भी पढ़ें: Gonda: साथी की पिटाई से भड़के किन्नरों ने बीच सड़क किया निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन, पुलिस दिखी असहाय

इलाज के दौरान बीजेपी नेता की मौत

पूरे मामले पर पुलिस ने बताया कि बाइक सवार दो लोग बीजेपी नेता के घर में घुसे और उन्होंने दो राउंड फायर किया. मौके से दो खाली खोखे भी बरामद हुए हैं. सागर साहू के प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया. इसके बाद इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. मीडियाकर्मियों ने सवाल किया कि ऐसी जानकारी है कि पहले भी नक्सलियों द्वारा सागर साहू को धमकी दी गई थी. इस पर पुलिस ने कहा कि ऐसी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital