Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

चिराग पासवान होंगे बिहार के अगले CM? अरुण भारती के बयान से मचा बवाल

Bihar News: एलजेपी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने कहा कि पार्टी का सबसे बड़ा लक्ष्य चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना है.

Bihar News: बिहार में मौसम और राजनीति दोनों ही कब बदल जाएं, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. LJP (रामविलास) सांसद अरुण भारती ने चिराग पासावन को लेकर कुछ ऐसा कहा है कि सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है.

उनका कहना है कि पार्टी का सबसे बड़ा मकसद चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना है. उन्होंने बताया कि संगठन लगातार इस दिशा में काम कर रहा है और जनता के बीच मजबूती से जाएगा.

चिराग पासवान का क्या है विजन?

अरुण भारती ने कहा कि चिराग पासवान का मकसद सिर्फ चुनाव जीतना नहीं है बल्कि बिहार को आगे बढ़ाना है. पार्टी ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के संकल्प के साथ काम कर रही है और जनता उनके नेतृत्व को पसंद कर रही है.

छात्रों के आंदोलन पर रुख

NEET पेपर लीक विवाद और छात्र आंदोलन पर उन्होंने कहा कि एलजेपी छात्रों की जायज मांगों के साथ खड़ी है. उन्होंने माना कि सरकार ने कई मुद्दों पर कार्रवाई की है लेकिन आंदोलन में कुछ अराजक तत्व घुस गए जिससे हिंसा हुई. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक आंदोलन और हिंसा में फर्क होना चाहिए.

विपक्ष पर अरुण भारती का हमला

अरुण भारती ने विपक्षी नेताओं राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष छात्रों के मुद्दे का राजनीतिक फायदा उठाना चाहता है. उन्होंने आरोप लगाया कि देश के कई राज्यों में पेपर लीक हुआ है लेकिन केवल बिहार को निशाना बनाना गलत है. पंजाब सरकार पर भी उन्होंने हमला करते हुए कहा कि वहां दलित छात्रों की छात्रवृत्ति रोक दी गई है.

उत्तर प्रदेश में एलजेपी की रणनीति

उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उन्होंने कहा कि एलजेपी वहां भी संगठन मजबूत कर रही है. पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहती है और हाशिए पर रहे समाजों को राजनीतिक भागीदारी दिलाना उसकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ आरक्षण और जाति के नाम पर लोगों को भ्रमित करता है, जबकि उनकी पार्टी सामाजिक न्याय और विकास की राजनीति करती है.

ये भी पढ़ें-NEET से लेकर 2G तक… भारत में आंदोलनों के आगे कब-कब झुके मंत्री?

भविष्य की उम्मीद

अरुण भारती ने भरोसा जताया कि बिहार और उत्तर प्रदेश दोनों जगह पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है और आने वाले चुनावों में इसका असर साफ दिखाई देगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital