Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- वीजा रद्द होने के बाद तय समय से अधिक समय तक रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ होगी कार्रवाई करेगी

सीएम देवेंद्र महाराष्ट्र में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को आईडेंटिफाई करने का काम चल रहा है. पुलिस को भी जानकारी दी गई है. कोई भी पाकिस्तानी नागरिक 48 घंटे से ज्यादा महाराष्ट्र में न रुके. हम पूरी तरह से मॉनिटरिंग करेंगे, उनको देश से बाहर निकलेंगे

CM Fadnavis

सीएम देवेंद्र फडणवीस. (फाइल फोटो)

केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित करने के फैसले के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को राज्य में तय समय से अधिक समय तक रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों पर कड़ी कार्रवाई की घोषणा की. मीडिया से बात करते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि सभी पुलिस थानों को सूचना दी गई. कोई भी पाकिस्तानी नागरिक तय समय से अधिक समय तक रुकेंगे तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पाकिस्तानी नागरिकों की सूची बन रही है

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि केंद्र सरकार ने नागरिकों का वीजा रद्द करने का फैसला किया है. महाराष्ट्र में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को आईडेंटिफाई करने का काम चल रहा है. पुलिस को भी जानकारी दी गई है. कोई भी पाकिस्तानी नागरिक 48 घंटे से ज्यादा महाराष्ट्र में न रुके. हम पूरी तरह से मॉनिटरिंग करेंगे, उनको देश से बाहर निकलेंगे. ओवर स्टे करेंगे उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी एक्टर और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के प्रति हमारे मन में कोई सिंपथी नहीं है.

पीएम मोदी पाकिस्तान को करारा जवाब जरूर देंगे

सीएम फडणवीस ने कहा कि मैंने देखा है कि मोदी जो कहते हैं वह करते हैं. इसके पहले भी जब-जब भारत पर हमला हुआ है तब मोदी जी ने करारा जवाब दिया है, इस बार भी पाकिस्तान को करारा जवाब जरूर मिलेगा.

उद्धव ठाकरे के ऑल पार्टी मीटींग में शामिल न होने पर

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस देश का इतिहास रहा है कि जब भी बात देश की आती है तब सभी राजनीतिक दल एक साथ खड़े होते हैं. जब दुश्मन हमला करता है तो हमारे देश का हर राजनीतिक दल मतभेद नहीं देखते हैं. लेकिन की जिस तरह छोटे मन काम हो रहा है, यह देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी.

राहुल गांधी को कोर्ट ने झन्नाटेदार चांटा मारा

राहुल गांधी पर बोलते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि वीर सावरकर का अपमान करने वाले राहुल गांधी को जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट ने झन्नाटेदार चांटा मारा है इसके लिए मैं सुप्रीम कोर्ट का बहुत आभार व्यक्त करता हूं. राहुल गांधी लगातार क्रांतिकारियों का अपमान करते हैं, जिस भाषा का राहुल गांधी ने इस्तेमाल किया है उससे देश आहत है. उम्मीद करता हूं की लाल संविधान लेकर घूमने वाले राहुल गांधी अब तो कम से कम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital