CM Mohan Yadav Home Demolishes: उज्जैन/मनोज भटनागर: धार्मिक नगरी उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की भव्य तैयारियों के बीच शहर के बुनियादी ढांचे को सुगम बनाने के लिए महाअभियान जारी है. इसी क्रम में खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक के मुख्य मार्ग को 15 मीटर (लगभग 50 फीट) तक चौड़ा करने की कवायद शुरू कर दी गई है.
नगर निगम की सर्वे टीम द्वारा लाल निशान लगाने के बाद इस मार्ग पर आने वाले प्रभावित मकानों को हटाने की प्रक्रिया तेज हो गई है. विकास की इस राह में निष्पक्षता, पारदर्शिता और समानता की एक ऐतिहासिक मिसाल पेश करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद आगे आकर अपने पैतृक निवास के प्रभावित हिस्से को अपने हाथों से तोड़ा है.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ महापर्व-2028 की तैयारियों के क्रम में खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक लगभग 730 मीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ करते हुए अपने पैतृक आवास के हिस्से को स्वयं गैंती चलाकर हटाने की शुरुआत… pic.twitter.com/iAfBmsoMnj
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 27, 2026
‘सिंहस्थ के लिए यह कुर्बानी जरूरी है’ (CM Mohan Yadav Ancestral Home)
खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक वाले इस व्यस्त मार्ग के चौड़ीकरण की जद में कई निर्माण आ रहे हैं, जिनमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का वर्षों पुराना पैतृक निवास और नगर निगम अध्यक्ष तथा सीएम की बड़ी बहन कलावती यादव का घर भी शामिल है. किसी भी तरह के भ्रम या भेदभाव के दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक घर का विधिवत पूजन-अर्चन किया और खुद अपने हाथों से गैंती चलाकर प्रभावित हिस्से को हटाने की शुरुआत की.
जिस घर में हम पले-बढ़े हों, जहाँ हमारा बचपन बीता हो, उस घर को हटाना पड़े तो उसका भावनात्मक असर स्वाभाविक है, लेकिन अगर उज्जैन के विकास के लिए इसकी आवश्यकता है, तो हमें आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए। सिंहस्थ के विकास कार्यों में स्थानीय नागरिक भी स्वयं अपने मकान हटाकर सहयोग कर रहे… pic.twitter.com/qjTBIZOwDe
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 27, 2026
इस दौरान भावुक होते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह वो जगह है जहां मैं बड़ा हुआ, खेला और दौड़ा-भागा, और अब मैं इसे अपने हाथों से तोड़ने के लिए आगे आ रहा हूं. इसका निश्चित रूप से इमोशनल असर होता है. लेकिन, अगर यह एडमिनिस्ट्रेशन के लिए और सिंहस्थ के लिए ज़रूरी है, तो यह कुर्बानी देनी ही होगी. मुझे खुशी है कि हम सब मिलकर यह कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: उज्जैन में तनाव की साजिश नाकाम: आधी रात को शाही मस्जिद तोड़ी गई? प्रशासन ने खोला सच
लोग खुद बन रहे हैं विकास का हिस्सा (CM Mohan Yadav Home Action)
आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा राज्य और देश यह देख रहा है. लोग अपनी मर्ज़ी से और खुशी-खुशी अपने घर तोड़ रहे हैं. नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने भी कहा कि जब आम जनता शहर के कायाकल्प के लिए अपनी संपत्तियां दे रही है, तो जनप्रतिनिधियों को भी आगे बढ़कर इस प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहिए. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस मार्ग पर बिना किसी पक्षपात के निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

