Bharat Express DD Free Dish

बिहार में विकास की सुनामी! नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक; ये 8 फैसल करेंगे ‘बिग बूम’; जानें आपको क्या मिला?

Nitish Kumar Cabinet Meeting: बिहार में 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद 25 नवंबर 2025, मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक की है. इसमें 8 बड़े फैसले लिए गए हैं जो प्रदेश के लिए ‘बिग बूम’ साबित होंगे.

CM Nitish Kumar First Cabinet Meeting 8 Mega Disigion Will Boost Bihar Know Plan

बिहार में उद्योगों का ‘बिग बूम’

Nitish Kumar Cabinet Meeting: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद विकास और रोजगार को सबसे बड़ी प्राथमिकता मानते हुए कई अहम फैसले लिए गए हैं. सरकार का पूरा ध्यान युवाओं के लिए अवसर बढ़ाने, उद्योगों को गति देने और तकनीक आधारित नए इकोनॉमिक मॉडल को खड़ा करने पर है. 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ने 25 नवंबर 2025, मंगलवार को अपनी कैबिनेट की पहली बैठक की है. इसमें 8 बड़े फैसलों पर मुहर लगाई गई है.

कैबिनेट की ब्रिफिंग खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar First Cabinet Meeting) ने की है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैसलों की जानकारी दी है. बिहार की पहले कैबिनेट बैठक में 8 फैसले हुए. इसमें विकास के साथ रोजगार और युवा उत्थान के फैसलों पर मुहर लगाई गई है. आइये जानें क्या-क्या फैसले हुए हैं?

CM नीतीश कुमार ने दी जानकारी (Nitish Kumar Cabinet Disigion)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा- राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार मिले, ये शुरू से ही हमलोगों की प्राथमिकता रही है. सात निश्चय-2 के तहत वर्ष 2020-25 के बीच राज्य में 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार दिया गया है. अगले 5 वर्षों (2025-30) में हमलोगों ने 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है.

युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य

राज्य सरकार ने बताया कि उसका सबसे पहला लक्ष्य युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराना है. सरकार ने स्पष्ट किया कि बिहार की प्रगति में युवा शक्ति सबसे बड़ी भूमिका निभाएगी और इसी दिशा में योजनाएं तैयार की जा रही हैं.

  • वर्ष 2020 से 2025 के बीच राज्य में 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार मिला है.
  • अब नया लक्ष्य है कि 2025 से 2030 तक 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा.

New Age बिहार की तैयारी

नई सरकार ने बिहार में प्रौद्योगिकी और सेवाओं पर आधारित न्यू ऐज इकोनॉमी (New Age Economy) विकसित करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है. सरकार का कहना है कि बिहार की बड़ी युवा आबादी इस मॉडल को सफलता दिलाने की सबसे बड़ी ताकत बनेगी.

  • इस दिशा में बिहार से जुड़े अग्रणी उद्यमियों के सुझाव लिए जाएंगे.
  • प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों की मदद से विस्तृत विकास योजना तैयार की जाएगी.
  • लक्ष्य है कि बिहार को एक Global Back-end Hub और Global Workplace के रूप में स्थापित किया जाए.

पूर्वी भारत का टेक्नोलॉजी हब बिहार

टेक्नोलॉजी सेक्टर में निवेश बढ़ाने के लिए सरकार ने कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की है. इनके माध्यम से लाखों रोजगार सृजित होने और बिहार में औद्योगिक माहौल मजबूत होने की उम्मीद है.

  • बिहार में डिफेंस कॉरिडोर
  • सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क
  • ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs)
  • मेगा टेक सिटी
  • फिनटेक सिटी स्थापित की जाएंगी

चीनी उद्योग खड़ा होगा

राज्य में पुरानी और बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से शुरू करने तथा नई चीनी मिलों की स्थापना पर भी सरकार ने नीति तैयार कर ली है. चीनी उद्योग को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए सरकार ने कहा कि इससे बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा किया जा सकता है.

Bihar AI Mission की शुरुआत

राज्य की प्रमुख शहरों को आधुनिक और तकनीक-सक्षम बनाने के लिए सरकार ने Bihar AI Mission शुरू करने का निर्णय लिया है. इनके लिए व्यापक रणनीति तैयार होगी. इसके लिए नए तकनीकी समाधान, स्मार्ट सिटी मॉडल और भविष्य की डिजिटल सेवाओं पर काम किया जाएगा.

उद्योग के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन

उद्योग और रोजगार से जुड़े सभी बड़े प्रोजेक्ट और योजनाओं के लिए आज मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति गठित कर दी गई है. यह समिति उद्योगों को बढ़ावा देने, रोजगार बढ़ाने, योजनाओं का क्रियान्वयन, और अनुश्रवण की जिम्मेदारी संभालेगी.

उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल

सरकार ने दावा किया कि पिछले कुछ वर्षों में बिहार में औद्योगीकरण ने रफ्तार पकड़ी है. अब बिहार को बड़े पैमाने पर उद्योग लगाने के लिए तैयार राज्य बनाते हैं. उसके लिए कुछ बिंदुओं पर काम किया जाएगा.

  • बेहतर आधारभूत संरचना
  • उच्च गुणवत्ता वाली बिजली
  • जल प्रबंधन
  • कुशल मानव संसाधन

‘शुरू किया काम, पूरा करेंगे’

अंत में CM Nitish Kumar ने दोहराया कि आने वाले पांच वर्षों में बिहार को पूरी तरह नई विकास रफ़्तार देने का लक्ष्य है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम जो काम शुरू करते हैं, उसे पूरा करते हैं. इसी संदेश के साथ सरकार ने अपने नए मिशन की रूपरेखा पेश कर रही है. अगले 5 वर्षों में रोजगार-सृजन पर विशेष फोकस होगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read