Bharat Express DD Free Dish

‘हौसला कभी कम न हो…’; मेधावी छात्रों के बीच पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, बच्चों को दिया सफलता का मंत्र

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया.

रिपोर्ट- आनन्द मिश्रा


छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में आज (सोमवार) का दिन छात्रों के लिए खास रहा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यहां दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले मेधावी छात्रों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया. यह कार्यक्रम बलरामपुर सर्किट हाउस में आयोजित हुआ है.

‘हौसला कभी कम नहीं होना चाहिए’- CM साय

मुख्यमंत्री ने छात्रों से बातचीत करते हुए उनके सपनों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना. ज्यादातर बच्चों ने डॉक्टर और इंजीनियर बनने की इच्छा जताई, जबकि कुछ ने IAS अधिकारी और जज बनने का सपना साझा किया. इस पर मुख्यमंत्री ने सभी छात्रों की सराहना की और कहा कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

उन्होंने बच्चों को सरल लेकिन असरदार संदेश देते हुए कहा,

“सपना देखना जरूरी है, लेकिन उसके साथ एक साफ लक्ष्य भी होना चाहिए. अगर आप मेहनत करते रहेंगे तो सफलता जरूर आपके कदम चूमेगी.”

इसके साथ ही उन्होंने छात्रों के माता-पिता और शिक्षकों को भी बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ बच्चों की नहीं, बल्कि पूरे परिवार और शिक्षकों के मार्गदर्शन का नतीजा है.

मेधावी छात्रों से हुई खास मुलाकात

इस मौके पर जिले के कई होनहार छात्रों को मुख्यमंत्री से सीधे मिलने का अवसर मिला. कक्षा 12वीं के टॉप करने वाले छात्रों में प्रतिभा गुप्ता (करमडीहा), स्नेहा कुशवाहा (जामवंतपुर), सोनू (सनवाल), कृष्णा (वाड्रफनगर), प्रिया लता कश्यप (बलंगी) और अजय गुप्ता (बर्तीकला) शामिल रहे.

वहीं कक्षा 10वीं के छात्रों में आर्यन गुप्ता, आराधना पटेल, रोशनी कांशी, आलिया परवीन और आरजू परवीन जैसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत से जिले का नाम रोशन किया है.

मुख्यमंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर कदम पर मेधावी छात्रों के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और जो भी छात्र बड़े सपने देख रहे हैं, उन्हें पूरा करने में सरकार सहयोग करेगी.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी की भविष्यवाणी हुई हकीकत… बिहार ने कैसे खोला बंगाल में बीजेपी के लिए विजय का दरवाजा, छह मुद्दे बने निर्णायक मोड़

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read