Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP CM in Uttarakhand: श्री बदरीनाथ धाम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया दर्शन-पूजन, माणा बॉर्डर पहुंचकर जवानों से की मुलाकात

सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने एक बैठक में हिस्सा लेने के साथ ही श्री बदरीनाथ धाम में भगवान के दर्शन किए और पूजा अर्चना की.

श्री बदरीनाथ धाम में सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो ट्विटर)

UP CM in Uttarakhand: उत्तराखंड ( Uttarakhand) के दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने श्री बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) के दर्शन किए और पूजा अर्चना की और शयन आरती में भी शामिल हुए. उसके बाद बीआरओ गेस्ट हाउस में विश्राम किया.अगले  दिन उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए तिब्बत से लगे माणा बॉर्डर पहुंचे और जवानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना.

मिली खबर के मुताबिक, मौसम खराब होने के कारण सीएम योगी आज केदारनाथ धाम नहीं पहुंच सके हैं. हालांकि श्री बदरीनाथ पहुंचकर उन्होंने विधि-विधान से भगवान की पूजा की. मालूम हो कि, मुख्यमंत्री के बदरीनाथ धाम के साथ ही केदारनाथ धाम पहुंचने के बारे में श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम भगवान बदरी विशाल की शयन आरती में शामिल हुए. बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ तीन दिन की उत्तराखंड यात्रा पर हैं. वह यहां शुक्रवार को ही पहुंच गए थे. इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाकात की और एक बैठक में हिस्सा भी लिया. बता दें कि सीएम योगी से मिलने के लिए बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता सेफ हाउस के बाहर मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें- UP Politics: “पीएम मोदी और सीएम योगी के यहां सलाम ठोक कर दबवा देते हैं फाइल”, खनन घोटाले मामले में ओपी राजभर ने अखिलेश पर लगाया बड़ा आरोप

तो वहीं शनिवार को बैठक में हिस्सा लेने के बाद वह बदरीनाथ धाम पहुंचे और शयन आरती में शामिल हुए. इसी के साथ उन्होंने माणा बॉर्डर पर देश की सीमा की सुरक्षा में लगे भारतीय जवानों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया. वहीं जानकारी सामने आ रही है कि रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह बदरी विशाल के दर्शन के लिए आ सकते हैं, जिसके बाद वो गंतव्य को रवाना होंगे. गौरतलब है कि 7 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे थे. उनकी अगुवाई में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक आहुत की गई थी. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के साथ ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों को बुलाया गया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital