CM Yogi at Janta darshan: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में एक बेहद ही रोचक दृश्य सामने आया. जब योगी के दरबार में फरियादियों की लाइन में एक मामूस बच्ची भी अपनी मां के साथ पहुंची हुई थी. बच्ची सीएम योगी से शहर के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन के लिए गुहार लगा रही रही थी. गुहार सुनते ही सीएम योगी ने बच्ची से पूछताछ की और फिर उससे एक कविता भी सुनी, जिसके बाद वे काफी खुश नजर आए. उन्होंने तुंरत ही अधिकारियों को बच्ची के एडमिशन के निर्देश दिए.
बता दें कि सीएम योगी और बच्ची अनाबी अली की बातचीत का वीडियो अब वायरल हो रहा है. जनता दर्शन में मुख्यमंत्री का ये रूप सबको पसंद आ रहा है, मुख्यमंत्री इससे पहले भी परिवार के साथ आने वाले बच्चों से अक्सर बातचीत और दुलारते नजर आते हैं.
जब मुस्लिम बच्ची ने लगाई योगी से गुहार
दरअसल, सीएम योगी सोमवार को लखनऊ में आयोजित होने वाले अपने जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान लोगों की शिकायतें सुन रहे थे. जिसमें एक अनाबी अली नाम की मासूम बच्ची भी अपनी मां के साथ अपनी समस्या लेकर पहुंची थी. सीएम योगी ने बच्ची से पूछा क्या नाम है? तो बच्ची कहा कि अनाबी अली. उसके बाद सीएम योगी ने बच्ची से पूछा क्या समस्या है बताओ, तो बच्ची ने कहा मेरा एडमिशन करा दीजिए. बच्ची को देखकर सीएम योगी ने कहा कि कहां? तो बच्ची ने कहा कि स्कूल में. इस पर सीएम योगी ने थोड़े हल्के लहजे में मुसकुराते हुए कहा कि इस ठंड में स्कूल जाओगी?
#WATCH | Lucknow | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath’s heartwarming interaction with a child seeking school admission during ‘Janta Darshan’.
After the interaction, the CM ordered his officials to ensure the child gets school admission. pic.twitter.com/G4mfDvisne
— ANI (@ANI) February 2, 2026
फिर सीएम योगी ने पूछा कि किस क्लास में एडमिशन चाहिए. बच्ची ने कहा कि नर्सरी में दिल दीजिए. एक और सवाल करके सीएम ने बच्ची से कहा कि रोज जाओगी न स्कूल, मेहनत से पढ़ोगी न? इस पर बच्ची ने योगी को हां में सिर हिलाकर जवाब दिया. जिसके बाद बच्ची से सीएम योगी ने कविता भी सुनी.
सीएम से फरियाद करने वाली बच्ची कौन?
बता दें कि जनता दर्शन कार्यक्रम में अपनी मां के साथ पहुंची मासूम बच्ची का नाम अनाबी अली है, जोकि लखनऊ की रहने वाली है. बच्ची ने बताया कि उसे स्कूल में एडमिशन लेना है इसलिए वह जनता दरबार में सीएम के पास गई थी और उनसे एडमिशन कराने का आग्रह किया. जिसको योगी ने स्वीकार भी कर लिया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



