Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi Coaching Centre Death Case: तीन छात्रों की मौत मामले में 6 आरोपियों को सीबीआई रिमांड पर भेजा

दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई द्वारा दायर एक आवेदन पर यह आदेश पारित किया, जिसमें पूछताछ के लिए सभी छह आरोपियों की चार दिनों की पुलिस हिरासत की मांग की गई थी.

rouse avenue court

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में यूपीएससी के तीन छात्रों की मौत के मामले में गिरफ्तार छह लोगों को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने चार दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है.

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निशांत गर्ग ने अभिषेक गुप्ता, देशपाल सिंह, तजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह, सरबजीत सिंह और परविंदर सिंह को 4 सीबीआई हिरासत में भेजा है. कोर्ट ने कहा आवेदन में प्रस्तुत किए गए तर्कों और विशेष रूप से दिल्ली हाइकोर्ट के 2 अगस्त 2024 के आदेश के संदर्भ में जांच के दायरे को ध्यान में रखते हुए जांच के उद्देश्य से और भ्रष्ट आचरण या आपराधिक लापरवाही में शामिल विभिन्न व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाने के लिए आरोपी व्यक्तियों से हिरासत में पूछताछ आवश्यक होगी.

न्यायाधीश ने सीबीआई द्वारा दायर एक आवेदन पर यह आदेश पारित किया, जिसमें पूछताछ के लिए सभी छह आरोपियों की चार दिनों की पुलिस हिरासत की मांग की गई थी.

यह आदेश तब पारित किया गया जब आरोपियों को मामले में पहले दी गई न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर अदालत में पेश किया गया. सीबीआई ने विभिन्न कथित अपराधों के लिए मामला दर्ज किया है, जिसमें आपराधिक लापरवाही, कर्तव्यों की उपेक्षा और स्थानीय अधिकारियों सहित किसी भी व्यक्ति द्वारा भ्रष्ट आचरण शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital