होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी
उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में ठंड का कहर जारी है. शीतलहर के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है. इस दौरान लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का भी सहारा लेते नजर आ रहे है. वहीं पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मध्य भागों में घना कोहरा का प्रकोप देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले 3 दिनों तक घना कोहरा जारी रहने की संभावना है.
बात करें दिल्ली एनसीआर की तो यहां राजधानी के कई इलाकों में घना से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है और हवा की गुणवत्ता भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में जाती दिखाई दे रही है. बता दें कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है और 6-9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. बढ़ती ठंड के बीच यूपी के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रशासन ने जिले में 6 जनवरी तक क्लास 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है.
ये भी पढ़ें- Hit And Run Law: अब खत्म होगी बस-ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल! सरकार और ट्रांसपोर्टरों के बीच सुलह के लिए हुई बैठक
पूरे दिल्ली एनसीआर में कुछ दिनों से धूप नहीं निकल रहा है. जिसके चलते लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. ठंड के साथ ही धूंध का प्रकोप इतना है कि अब लोगो को साफ देखने में भी दिक्कत हो रही है. इसके साथ ही आईएमडी ने कुछ दिनों के लिए दिल्ली-एनसीआर में कोल्ड डे अलर्ट जारी किया है. ये भी संभवना है कि इन दिनों न्यूनतम तापमान 4.5 या इससे थोड़ा सा ज्यादा रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान भी 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.
वहीं घने कोहरे के कारण दिल्ली में 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने अपडेट जारी किया है. भारतीय रेलवे ने बताया कि मंगलवार, 2 जनवरी, 2024 की सुबह राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे के कारण कम से कम 26 ट्रेनें देरी से पहुंचीं.
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अगले दो दिनों में ठंड और कहर बरपा सकती है. जिसके कारण लखनऊ, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, इटावा और गोरखपुर में स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव किया गया है.
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…