Bharat Express DD Free Dish

‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप से 20 बच्चों की मौत, श्रीसन मेडिकल्स के मालिक रंगनाथन हिरासत में

मध्य प्रदेश में कथित रूप से दूषित कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से 20 बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने श्रीसन मेडिकल्स के मालिक रंगनाथन को हिरासत में लिया है. जांच जारी है.

Cup Syrup

मध्य प्रदेश में जानलेवा ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप से जुड़ी घटना में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. श्रीसन मेडिकल्स के मालिक रंगनाथन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. यह कार्रवाई उस दर्दनाक हादसे के बाद हुई है, जिसमें कथित तौर पर दूषित कफ सिरप पीने से 20 मासूम बच्चों की मौत हो गई थी.

कैसे हुई गिरफ्तारी?

रंगनाथन से अब इस पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है. इससे पहले पुलिस ने श्रीसन फार्मास्युटिकल कंपनी के फरार मालिकों पर इनाम घोषित किया था. जो भी व्यक्ति उनकी गिरफ्तारी में मदद करेगा, उसे 20 हजार रुपया का नकद इनाम देने की घोषणा की गई थी. साथ ही, एक विशेष एसआईटी टीम भी बनाई गई थी ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके. इसी टीम की मेहनत से रंगनाथन की गिरफ्तारी संभव हो पाई है.

ये भी पढ़ें-Income Tax Appellate Tribunal की संगोष्ठी में सम्मानित किए गए CJI जस्टिस बी.आर. गवई, पढ़िए उनका संबोधन

स्वास्थ्य राज्य मंत्री क्या कहना है?

इस मामले ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है. मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने इस पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 20 बच्चों की मौत दूषित कफ सिरप पीने से हुई है और इसके लिए तमिलनाडु सरकार की लापरवाही जिम्मेदार है. पटेल ने कहा कि तमिलनाडु सरकार की जिम्मेदारी थी कि राज्य से बाहर भेजी जाने वाली दवाओं की गुणवत्ता की जांच करे.

इसे भी पढ़ें-कानपुर के मूलगंज बाज़ार में स्कूटर में विस्फोट क्यों हुआ? कमिश्नर ने बताई वजह?

उन्होंने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश सरकार भी राज्य में आने वाली दवाओं की रैंडम जांच करती है, लेकिन दुर्भाग्यवश यह सिरप उस सैंपलिंग में शामिल नहीं हो पाया. फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और अन्य संबंधित लोगों की भी तलाश की जा रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read