होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सीएम नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा (फोटो ट्विटर)
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से भूचाल आया हुआ है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में ही घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ पार्टी के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाह लगातार सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं तो वहीं मुख्यमंत्री भी उन पर जमकर पलटवार कर रहे हैं. इस बार नीतीश कुमार के बयान पर उपेंद्र कुशवाह ने जमकर हमला बोला है.
दरअसल प्रदेश में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. इसी बीच नीतीश कुमार का बड़ा बयान सामने आया है जिसका पलटवार उपेंद्र कुशवाहा किया है. उनके बयान के बाद प्रदेश में हलचल तेज हो गई है.
उपेंद्र कुशवाहा ने मंत्रिमंडल विस्तार पर नीतीश कुमार के बयान को लेकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि “मैंने तो पहले ही कहा था कि जदयू (JDU) और राजद (RJD) में डील हो चुकी है और दोनों पार्टियों के मर्जर की तैयारी है”. उन्होंने आगे कहा कि “इसी डील पर जदयू और राजद एक साथ आए हैं. यही वजह है कि अब धीरे-धीरे सारे फैसले भी नीतीश जी की जगह तेजस्वी यादव लेंगे. अगर ऐसा नहीं है तो जब मंत्रिमंडल का मुखिया मुख्यमंत्री (CM Nitish Kumar) होता है तो मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला उप मुख्यमंत्री का कैसे हो सकता है”.
उन्होंने कहा कि नीतीश जी कहते हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार पर तेजस्वी जी से बात कर लीजिए, ऐसा कहीं होता है क्या भला? अगर किसी को मेरी बात पर यकीन नहीं हो रहा है तो वो दिन भी बहुत जल्द आ जाएगा, जब इनकी डील पूरी तरह से लोगों के सामने आ जाएगी.
दरअसल सीएम नीतीश कुमार से उनकी समाधान यात्रा के दौरान सवाल पूछा गया था कि मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा क्योंकि कांग्रेस लगातार दो सीट की डिमांड कर रही है. इस पर नीतीश कुमार ने जल्द मंत्री मंडल का विस्तार होने का भरोसा जताया और कहा कि तेजस्वी यादव से पूछ लीजिए.
उन्होंने आगे कहा कि इस पर तेजस्वी यादव से बात कर लें. नए गठबंधन में कई पार्टियां हैं कांग्रेस को ही पद की जरूरत है. तेजस्वी यादव बात कर बता देंगे तो हो जाएगा. नीतीश कुमार के इसी बयान के बाद उपेन्द्र कुशवाह ने नीतीश कुमार और महागठबंधन पर हमला किया है.
योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव के लिए रामनगरी अयोध्या पूरी तरह सजने लगी है. 7…
हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…
कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…