Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कांग्रेस ने 6 और दिग्गजों को राज्य सभा भेजने का किया ऐलान, अजय माकन और रेणुका चौधरी भी उम्मीदवारों की लिस्ट में

कांग्रेस ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और तेलंगाना से अपने राज्यसभा के उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है. वहीं आज कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया.

अजय माकन, रेणुका चौधरी, डॉ. सैयद नसीर हुसैन

कांग्रेस ने 6 और दिग्गजों को राज्य सभा भेजने का ऐलान किया है. इन उम्मीदवारों में डॉ. सैयद नसीर हुसैन, अजय माकन, रेणुका चौधरी जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं. कांग्रेस ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और तेलंगाना से अपने राज्यसभा के उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है. पार्टी ने कार्नाटक से डॉ. सैयद नसीर हुसैन अजय माकन, और जीसी चन्द्रशेखर को उम्मीदवार बनाया है. तेलंगाना से रेणुका चौधरी और एम अनिल कुमार यादव को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है. मध्य प्रदेश से अशोक सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है.

बता दें कि आज कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. उनके साथ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद रहे. राजस्थान में तीन राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं. यहां कांग्रेस पार्टी के मनमोहन सिंह, भारतीय जनता पार्टी के भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कार्यकाल 3 अप्रैल को पूरा हो जाएगा. इसके अलावा विधानसभा में भाजपा नेता किरोड़ी लाल मीणा ने चुनाव जीतने के बाद राज्यसभा की सदस्यता छोड़ दी थी.

इसे भी पढ़ें: बीजेपी ने राज्यसभा के लिए 5 नामों की लिस्ट की जारी, गुजरात से जेपी नड्डा तो महाराष्ट्र से अशोक चव्हाण

वहीं आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सात प्रत्याशियों ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा है,जिसमें नवीन जैन, आरपीएन सिंह और सुधांशु त्रिवेदी के साथ ही अमरपाल पाल मौर्य, तेजवीर सिंह, संगीता बलवंत, साधना सिंह प्रमुख रूप से शामिल हैं. दूसरी तरफ सपा ने राज्यसभा के लिए जया बच्चन के साथ ही रामजीलाल सुमन और आलोक रंजन के नाम की घोषणा की है. इस पर सपा की सहयोगी अपना दल कमेरा वादी की विधायक पल्लवी पटेल ने जया बच्चन और आलोक रंजन को लेकर नाराजगी जताई है. इसी के साथ ही उन्होंने सपा के पक्ष में वोट देने से इंकार कर दिया है,



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital